ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरविक्रम विश्वविद्यालय में शुरू हुआ नया कोर्स, छात्रों को बताया जाएगा, आखिर क्यों तैरे राम नाम के पत्थर

विक्रम विश्वविद्यालय में शुरू हुआ नया कोर्स, छात्रों को बताया जाएगा, आखिर क्यों तैरे राम नाम के पत्थर

मध्यप्रदेश के विक्रम विश्वविद्यालय में ‘श्रीरामचरित मानस में विज्ञान और संस्कृति’ प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम शुरू किया गया है। वहीं इस पाठ्यक्रम को उत्तर प्रदेश सरकार के अयोध्या शोध संस्थान और...

विक्रम विश्वविद्यालय में शुरू हुआ नया कोर्स, छात्रों को बताया जाएगा, आखिर क्यों तैरे राम नाम के पत्थर
एजेंसी,उज्जैनMon, 21 Dec 2020 04:08 PM
ऐप पर पढ़ें

मध्यप्रदेश के विक्रम विश्वविद्यालय में ‘श्रीरामचरित मानस में विज्ञान और संस्कृति’ प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम शुरू किया गया है। वहीं इस पाठ्यक्रम को उत्तर प्रदेश सरकार के अयोध्या शोध संस्थान और संस्कृति विभाग की मदद से इसे पढ़ाया जाएगा।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.अखिलेश पांडेय का कहना है कि संभवत: देश में यह पहला ऐसा पाठ्यक्रम होगा, जिसमें धर्म का विज्ञान पढ़ाया जाएगा। इसमें पढ़ाने के लिए अयोध्या के वैदिक विद्वान को उज्जैन बुलाएंगे। हमने यह पाठ्यक्रम प्रारंभ में 20 सीटों के साथ शुरू किया है। वहीं पाठ्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी एमपी ऑनलाइन के जरिए 28 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि, इस विषय में थ्योरी के साथ-साथ बड़ी संख्या में प्रैक्टिकल पर भी जोर दिया जाएगा। इसके तहत विद्यार्थियों को रामजन्म भूमि, वनवास पथ पर ले जाया जाएगा। हमारा उद्देश्य यह भी रहेगा कि वहां के संबंधित क्षेत्रों के विद्वानों के लेक्चर भी कक्षाओं में करवाए जाएँ। इसके अलावा भगवान् राम जिन स्थलों पर गए वहां पर छात्रों से रिपोर्ट भी तैयार करवाने की कोशिश रहेगी।

इसका उद्देश्य सनातन संस्कृति के विज्ञान के गुढ़ रहस्यों को अध्ययन के माध्यम से सबसे सामने रखना है। श्रीरामचरित मानस से जुड़े भौतिक, रसायन, जीव, पर्यावरण के साथ औषधीय विज्ञान से विद्यार्थियों को रूबरू होंगे। 

Virtual Counsellor