NEET Rank List 2022 State Wise : यहां देखें नीट में किस राज्य में किसने किया टॉप, कौन बना Topper
NEET UG Result 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बुधवार, 7 सितंबर, 2022 को NEET (UG) 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से अपना परिणाम देख सकते हैं।

इस खबर को सुनें
NEET UG Result 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बुधवार, 7 सितंबर, 2022 को NEET (UG) 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET 2022 स्नातक परीक्षा के लिए कुल 18,72,341 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 16,14,777 उम्मीदवार जुलाई में परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। परीक्षा भारत भर के 497 शहरों और भारत के बाहर 14 शहरों में स्थित 3570 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। राजस्थान की छात्रा तनिष्का ने 99.99% स्कोर हासिल कर ऑल इंडिया में टॉप किया है। दिल्ली के वत्स आशीष बत्रा और कर्नाटक के हृषिकेश नागभूषण गांगुली क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे हैं। हालांकि उन्होंने भी 99.99% स्कोर हासिल किया है, लेकिन इस साल एनटीए ने "टाई-ब्रेकर" फॉर्मूले का उपयोग करके रैंक दी है। आगे देखें स्टेट वाइस टॅापर्स की लिस्ट-
NEET State Wise Topper : नीट में किस राज्य से किसने किया टॉप
राज्य छात्र का नाम मार्क्स
राजस्थान तनिष्का 715
दिल्ली एनसीटी वत्स आशीष बत्रा 715
कर्नाटक ऋषिकेश नागबूषण गांगुली, रुचा पवाशी 715
तेलंगाना एराबेली सिद्धार्थ राव 711
महाराष्ट्र ऋषि विनय बालसे 710
पंजाब- अर्पित नारंग 710
गुजरात जील विपुल व्यास 710
जम्मू कश्मीर हाजिक परवीज 710
पश्चिम बंगाल सायंतनी चटर्जी 710
आंध्र प्रदेश मट्टा दुर्गा साई कीर्ति तेजा 710
गोवा अनुष्का आनंद कुलकर्णी 705
मध्यप्रदेश सानिका अग्रवाल 705
तमिलनाडु त्रिदेव विनायक 705
उत्तर प्रदेश एहसान अग्रवाल 705
हरियाणा निशा 705
ओडिशा प्रिया सौम्यदत्त नायक 705
छत्तीसगढ़ ओम प्रभु 701
केरल नंदिता पी 701
बिहार अंकित कुमार 700
उत्तराखंड रिया 700
झारखंड आयुष कुमार झा 695
असम सुब्रत कुमार गोस्वामी 695
हिमाचल प्रदेश आदित्य राज शर्मा 687
त्रिपुरा प्रतिब रॉय 685
अंडमान निकोबार मयंग गुल्ला 680
पुडुचेरी गुरुदेवनाथन के 675
मणिपुर ऐबम जीतकुमार सिंह 663
सिक्किम स्वस्तिका रिजाल- 653
दादर नागर हवेली वंदना कुशवाहा 651
मेघालय गौतम कुमार 645
नगालैंड रंजीत कुमार 636
लद्दाख नवाज अली 631
अरुणाचल प्रदेश पल्लवी चौहान 600
लक्षद्वीप शाहिला हैरा बीएम 592
मिजोरम फरजीना यास्मिन लस्कर 573
दमन दीव परमान मानव 452
नीट कटऑफ
कैटेगरी कटऑफ परसेंटाइल कटऑफ स्कोर
अनारक्षित/EWS 50th परसेंटाइल 715-117
ओबीसी 40th परसेंटाइल 116-93
एससी 40th परसेंटाइल 116-93
एसटी 40th परसेंटाइल 116-93