ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरNEET UG 2023: हरियाणा नीट यूजी सीट अलॉटमेंट राउंड-3 का रिजल्ट जारी, uhsrugcounselling.com पर चेक करें

NEET UG 2023: हरियाणा नीट यूजी सीट अलॉटमेंट राउंड-3 का रिजल्ट जारी, uhsrugcounselling.com पर चेक करें

NEET UG 2023: चिकित्सा शिक्षा और शोध विभाग, हरियाण ने नीट यूजी 2023 के तहत सीट अलॉटमेंट राउंड-3 का रिजल्ट आज, 15 सितंबर 2023 को घोषित कर दिए। जो अभ्यर्थी नीट 2023 राउंड-3 काउंसिलिंग के लिए अपना रजिस्ट

NEET UG 2023: हरियाणा नीट यूजी सीट अलॉटमेंट राउंड-3 का रिजल्ट जारी, uhsrugcounselling.com पर चेक करें
Alakha Singhलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 15 Sep 2023 02:23 PM
ऐप पर पढ़ें

NEET UG 2023: चिकित्सा शिक्षा और शोध विभाग, हरियाण ने नीट यूजी 2023 के तहत सीट अलॉटमेंट राउंड-3 का रिजल्ट आज, 15 सितंबर 2023 को घोषित कर दिए। जो अभ्यर्थी नीट 2023 राउंड-3 काउंसिलिंग के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट uhsrugcounselling.com पर जाकर अपने नतीजे घोषित कर सकते हैं।

हरियाणा नीट 2023 यूजी के ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, रिजल्ट में किसी प्रकार गड़बड़ी हो तो इसकी सूचना एडमिशन पोर्टल के 'Grievances' टैब पर जाकर 15 सितंबर को शाम 5 बजे तक दे सकते हैं।

Haryana NEET UG 2023 seat allotment result

अभ्यर्थी प्रॉविजनल ट्यूशन फीस 18 सितंबर 2023 तक ऑनलाइन जमा करा सकते हैं। इन अभ्यर्थी का डॉकुमेंट वेरीफिकेशन 19 सितंबर 2023 से 20 सितंबर 2023 तक किया जाएगा। संबंधित सीट के लिए कॉलेज ज्वॉइनिंग का समय 21 सितंबर 2023 तक निर्धारित किया गया है। नीट यूजी 2023 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए हरियाण के अभ्यर्थी डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, हरियाणा की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।

हरियाणा नीट यूजी 2023 के नतीजे ऐसे चेक करें:

  1. ऑफिशियल वेबसाइट uhsrugcounselling.com पर जाएं।
  2. होम पेज पर दिख रहे लिंक Haryana NEET UG 2023 seat allotment result for Round 3 के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपनी लॉगइन डिटेल्स भरें और सब्मिट बटन दबाएं।
  4. अब आपका सीट अलॉटमेंट रिजल्ट कम्प्यूटर स्क्रीन पर होगा।
  5. सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक करें और इसे डाउनलोड करें।
  6. भविष्य की जरूरत के लिए रिजल्ट की हार्ड कॉपी भी प्रिंटआउट कराकर रख लें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें