ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरNEET PG 2023 : FORDA का दावा, नीट पीजी की कटऑफ डेट बढ़ाई गई, आधिकारिक नोटिफिकेशन जल्द

NEET PG 2023 : FORDA का दावा, नीट पीजी की कटऑफ डेट बढ़ाई गई, आधिकारिक नोटिफिकेशन जल्द

NEET PG 2023 : फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (FORDA) ने दावा किया है कि नीट पीजी 2023 की कटऑफ डेट कम कर दी गई है और एनबीई इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जल्द ही nbe.edu.in पर जारी कर देगा।

NEET PG 2023 : FORDA का दावा, नीट पीजी की कटऑफ डेट बढ़ाई गई, आधिकारिक नोटिफिकेशन जल्द
Pankaj Vijayलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीThu, 12 Jan 2023 03:55 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

NEET PG 2023 : फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (FORDA) ने दावा किया है कि नीट पीजी 2023 की कटऑफ डेट कम कर दी गई है और एनबीई इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जल्द ही जारी कर देगा।  फोर्डा ने बुधवार को ट्वीट करके जानकारी दी कि पात्रता की तिथि अब बढ़ा दी गई है। आपका बता दें कि नीट पीजी के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसमें इंटर्नशिप खत्म करने की डेडलाइन 31 मार्च 2023 तय की गई है। फोर्डा का कहना था कि इस नियम की वजह से 50 फीसदी इंटर्न नीट पीजी 2023 के लिए अयोग्य हो जाएंगे। उनका करियर खतरे में है। डॉक्टरों की एसोसिएशन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को पत्र लिखकर कटऑफ डेट बढ़ाने का अनुरोध किया था।  

फोर्ड ने ट्वीट कर कहा, 'एनबीई जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर अपडेटेड पात्रता नियम जारी करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नई अपडेट के लिए इसे चेक करते रहें।'

फोर्डा ने केंद्रीय मंत्री को लिखे अपने पत्र में कहा था कि दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में इंटर्न को परीक्षा में शामिल होने से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा क्योंकि वे कट-ऑफ तारीख यानी 31 मार्च, 2023 के बाद अपनी इंटर्नशिप पूरी करेंगे। 

नीट पीजी परीक्षा के जरिए ही एमडी, एमएस, पीजी डिप्लोमा, पीजी डीएनबी कोर्सेज में दाखिला मिलता है। हर साल लाखों की संख्या में एमबीबीएस डिग्रीधारक युवा इस परीक्षा में बैठते हैं। 

आवेदन की अंतिम तिथि 27 जनवरी 2023 तय की गई है। नीट पीजी का आयोजन 5 मार्च को होगा। नोटिस के मुताबिक परिणाम 31 मार्च 2023 तक जारी कर दिया जाएगा। 

आवेदन फीस  - जनरल कैटेगरी, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस  - 4250 रुपये 
एससी, दिव्यांग व एसटी -  3250 

योग्यता - एमबीबीएस डिग्रीधारक या प्रोविजनल एमबीबीएस डिग्री वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकेंगे।

नीट पीजी पास करने वाले अभ्यर्थियों का काउंसलिंग के जरिए दाखिला मिलेगा। ऑल इंडिया कोटा की 50 फीसदी सीटों के लिए काउंसलिंग डीजीएचएस के एमसीसी द्वारा आयोजित की जाएगी। डीजीएचएस के एमसीसी द्वारा डीम्ड / केंद्रीय विश्वविद्यालयों की 100  फीसदी सीटों की काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। एमसीसी द्वारा 100 फीसदी ऑल इंडिया ओपन डीएनबी सीटों के लिए काउंसलिंग आयोजित की जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें