NEET PG Result 2020: नीट पीजी रिजल्ट जारी, जानें क्या रही कटऑफ, ये रहा Direct Link
NEET PG result 2020 declared: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने गुरुवार शाम नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्ट ग्रेजुएट्स का रिजल्ट जारी कर दिया। NEET PG Exam देश भर में विभिन्न केंद्रों...

NEET PG result 2020 declared: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने गुरुवार शाम नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्ट ग्रेजुएट्स का रिजल्ट जारी कर दिया। NEET PG Exam देश भर में विभिन्न केंद्रों पर 5 जनवरी को आयोजित हुआ था। अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट www.nbe.edu.in पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं। स्टूडेंट्स के स्कोर कार्ड 3 फरवरी को जारी किए जाएंगे। जनरल कैटेगरी के लिए कटऑफ 366 और अन्य (अनारक्षित PwD कैटेगरी को छोड़कर) के लिए कटऑफ 319 रही है। अनारक्षित PwD कैटेगरी के लिए 342 मार्क्स है। NEET PG कुल 1200 मार्क्स की थी। देशभर के मेडिकल कॉलेजों के पोस्ट ग्रेजुएट (एमडी/एमएस और पीजी डिप्लोमा) कोर्स में दाखिले के लिए नीट पीजी परीक्षा 2020 आयोजित की जाती है। नीट (NEET) पीजी 2020 एंट्रेंस एग्जाम में इस बार लगभग 9 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और योग्यता का आकलन काउंसलिंग और एडमिशन की प्रक्रिया के दौरान होगा। अब पीजी सीट के एलॉमेंट के लिए काउंसलिंग में हिस्सा लेना होगा।
NEET PG 2020 result
परीक्षा में एक प्रश्न को गलत पाया गया है। उसके लिए सभी उम्मीदवारों को पूरे मार्क्स दे दिए गए हैं।
आपको बता दें कि परीक्षा ( NEET-PG 2020) 5 जनवरी, 2020 को आयोजित हुई थी। नीट पीजी परीक्षा 2020 परीक्षा के लिए आवेदन 1 नवंबर से शुरू हो गए थे। वहीं 21 नवंबर आवेदन करने की आखिरी तारीख थी।
इस परीक्षा में केवल वही अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं जिनके पास एमबीबीएस की डिग्री या मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यताप्राप्त प्रोविजनल एमबीबीएस पास सर्टिफिकेट है। इसके अलावा एक साल का इंटर्नशिप किया होना भी अनिवार्य है। नीट पीजी रिजल्ट मौजूदा एडमिशन सेशन के लिए ही मान्य होगा नीट पीजी क्वालिफाईंग कम रैंकिंग परीक्षा है जो एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा में एडमिशन के लिए सिंगल एंट्रेंस एग्जाम है।


