ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियर सरकार ने कहा, देश के कुल 541 मेडिकल कॉलेजों में MBBS की 80312 सीटें

सरकार ने कहा, देश के कुल 541 मेडिकल कॉलेजों में MBBS की 80312 सीटें

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि देश में इस समय कुल 541 मेडिकल कॉलेज हैं। इनमें एमबीबीएस की कुल 80312 सीटें हैं। 541 में से 280...

 सरकार ने कहा, देश के कुल 541 मेडिकल कॉलेजों में MBBS की 80312 सीटें
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली Sun, 20 Sep 2020 08:02 AM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि देश में इस समय कुल 541 मेडिकल कॉलेज हैं। इनमें एमबीबीएस की कुल 80312 सीटें हैं। 541 में से 280 सरकार के अधीन हैं जबकि 261 प्राइवेट हाथों में हैं। एक लिखित प्रश्न के  उत्तर में उन्होंने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले छह सालों में देश में नए 45 मेडिकल कॉलेज खुले हैं। 

चौबे ने कहा, 2014 में देश में 381 मेडिकल कॉलेज थे। 2014 में 54,348 मेडिकल सीटें थीं जो 2020 में बढ़कर 80312 हो गई हैं। अभी तक सरकारी मेडिकल कॉलेजों की फीस संबंधि राज्य की सरकारें ही तय करती हैं। जबकि गैरसहायता प्राप्त प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की फीस संबंधि राज्य सरकारी द्वारा बनाई गई कमिटी तय करती है। ये कमिटी हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज के नेतृत्व में बनती है। कमिटी तय करती है कि इंस्टीट्यूट द्वारा तय की गई फीस उचित है या नहीं। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें