ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरNEET 2022 Answer Key: क्या आज जारी होगी NEET 2022 आंसर की ? यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

NEET 2022 Answer Key: क्या आज जारी होगी NEET 2022 आंसर की ? यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

NEET 2022 Answer Key: नेशनल एलिजिबिलीटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET 2022) आंसर की आज जारी हो रही है या नहीं, इसकी पुष्टि अभी तक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा नहीं की गई है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की

NEET 2022 Answer Key: क्या आज जारी होगी NEET 2022 आंसर की ? यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
Priyanka Sharmaलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 14 Aug 2022 06:41 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

NEET 2022 Answer Key:  नेशनल एलिजिबिलीटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET 2022) आंसर की आज जारी हो रही है या नहीं, इसकी पुष्टि अभी तक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा नहीं की गई है।  वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो NEET UG आंसर की आज जारी हो सकती है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  neet.nta.nic.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

NEET 2022  रिस्पॉन्स शीट्स के बारे में भी अभी कोई जानकारी जारी नहीं हुई है। वहीं NEET आंसर की 2022 जारी करने की संभावित तारीख के बारे में मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि यह आंसर की 17 अगस्त, 2022 तक आने की उम्मीद है।

यहां पढ़ें- NTA NEET UG: यहां देखें पिछले 5 वर्षों की क्वालीफाइंग कट-ऑफ

वहीं NTA ने अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं किया है। जल्द ही 17-18 अगस्त के आसपास आंसर की की उम्मीद कर सकते हैं। बता दें, NEET UG की परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई  2022 को किया गया था। जिसमें कथित तौर पर 18 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था।

NEET आंसर की 2022 जारी होने के बाद, छात्रों को उस पर ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका दिया जाएगा। यह ऑबजेक्शन विंडो 2-3 दिनों के लिए खुली रहेगी और इनके आधार पर फाइनल नीट आंसर की तैयार की जाएगी। जहां तक ​​नीट रिजल्ट 2022 की तारीख का सवाल है, अपडेट नीट यूजी की जारी होने के बाद ही पता चल सकेगा। अधिक अपडेट के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

NEET answer key: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे आंसर की

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in. पर जाएं।

स्टेप 2- " NEET Answer Key 2022 " लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- अब मांगी गई जानकारी भरें।

स्टेप 4- आंसर की आपके सामने होगी।

Virtual Counsellor