ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरNCHMCT JEE 2022: एप्लीकेशन फॉर्म में ऐसे करें बदलाव

NCHMCT JEE 2022: एप्लीकेशन फॉर्म में ऐसे करें बदलाव

NCHMCT JEE 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2022 के लिए करेक्शन विंडो खोली है। जो उम्मीदवार अपने NCHMCT JEE 2022

NCHMCT JEE 2022: एप्लीकेशन फॉर्म में ऐसे करें बदलाव
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 19 May 2022 04:20 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

NCHMCT JEE 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2022 के लिए करेक्शन विंडो खोली है। जो उम्मीदवार अपने  NCHMCT JEE 2022 आवेदन  फॉर्म को एडिट करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर ऐसा कर सकते हैं। बता दें, फॉर्म में करेक्शन करने का कल आखिरी दिन है। उम्मीदवार nchmjee.nta.nic.in पर जा सकते हैं और अपने आवेदन फॉर्म को एडिट कर सकते हैं।

NCHMCT JEE 2022- ऐसे करें एडिट

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nchmjee.nta.nic.in. पर जाएं।

स्टेप 2- “NCHMCT JEE 2022 Application Correction Window” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- एप्लीकेशन नंबर,पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन डालें।

स्टेप 4- ‘Correction in Application Form’ लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 5- आवश्यक परिवर्तन करें और सबमिट करें।

स्टेप 6- कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लें।

NCHMCT JEE 2022 Application Correction Window - Direct Link

NCHMCT JEE 2022 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो कल, 20 मई, 2022 को बंद हो जाएगी। एक बार करेक्शन विंडो बंद होने के बाद, एनटीए द्वारा होटल प्रबंधन संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी करने की उम्मीद है।

NTA 18 जून, 2022 को NCHMCT JEE 2022 परीक्षा आयोजित करेगा। उम्मीदवार अधिक अपडेट के लिए nchmjee.nta.nic.in पर चेक रख सकते हैं।

 

Virtual Counsellor