ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरNational Girl Child Day 2020: 24 जनवरी को मनाया जाता है राष्ट्रीय बालिका दिवस, जानें क्यों मनाया जाता है यह दिन

National Girl Child Day 2020: 24 जनवरी को मनाया जाता है राष्ट्रीय बालिका दिवस, जानें क्यों मनाया जाता है यह दिन

हर साल भारत में 24 जनवरी को नेशनल गर्ल चाइल्ड डे मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 2008 में महिला और बाल विकास मंत्रालय ने की थी। इस दिन को मनाने के उद्देश्य देश में बालिकाओं के साथ होने वाले भेदभाव के...

National Girl Child Day 2020: 24 जनवरी को मनाया जाता है राष्ट्रीय बालिका दिवस, जानें क्यों मनाया जाता है यह दिन
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 24 Jan 2020 11:08 AM
ऐप पर पढ़ें

हर साल भारत में 24 जनवरी को नेशनल गर्ल चाइल्ड डे मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 2008 में महिला और बाल विकास मंत्रालय ने की थी। इस दिन को मनाने के उद्देश्य देश में बालिकाओं के साथ होने वाले भेदभाव के प्रति लोगों को जागरुक करना है। 2008 से यह दिन पूरे देश में मनाया जाने लगा। इस अवसर पर देश पर में बालिका बचाओं अभियान चलाए जाने लगे, इसके अलावा चाइल्ड सेक्स रेशो और लड़कियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देने के लिए हर संभव कोशिश की जाती है। 

महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 2015 में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शुरुआत की थी। सरकार का 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान लड़कियों के लिए चलाया गया एक बहुत अच्छा कदम है। इसके जरिए लड़कियों और महिलाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया जाता है। महिलाओं के प्रति होने वाली कई अमानवीय प्रथाओं जैसे भ्रूण हत्या अब कम हो गए हैं।

इन अभियानों से लोगों की मानसिकता को बदलने में मदद मिली है ,खासकर ग्रामीण इलाकों में लड़कियों की शिक्षा को लेकर काफी जागरुकता आई है। समाज के लोगों की मानसिकता पर इन अभियानों का काफी असर हुआ है। अब लोग लड़कियों को लड़कों के बराबर सम्मान और अधिकार दे रहे हैं।

नेशनल गर्ल चाइल्ड डे के अवसर पर लड़कियों की सुरक्षा, शिक्षा, लिंग अनुपात, स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर अलग-अलग तरह के अभियान चलाए जाते हैं। लोगों को नुक्कड़ नाटकों के जरिए जागरुक किया जाता है। आपको बता दें कि गांव ही नहीं फिलहाल पढ़े लिखे तपके में महिलाओं को लिंगभेद का सामना करना पड़ता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें