ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरMSBSHSE Maharashtra HSC Results 2020: महाराष्ट्र एचएससी में 90.66 फीसदी स्टूडेंट्स पास , इस लिंक पर चेक करें नतीजे

MSBSHSE Maharashtra HSC Results 2020: महाराष्ट्र एचएससी में 90.66 फीसदी स्टूडेंट्स पास , इस लिंक पर चेक करें नतीजे

MSBSHSE Maharashtra HSC Results 2020: महाराष्ट्र माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक बोर्ड (MSBSHSE )आज एचएससी के नतीजों का ऐलान कर दिया है। इस परीक्षा में 90.66 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए...

MSBSHSE Maharashtra HSC Results 2020: महाराष्ट्र एचएससी में  90.66 फीसदी स्टूडेंट्स पास , इस लिंक पर चेक करें नतीजे
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 16 Jul 2020 01:05 PM
ऐप पर पढ़ें

MSBSHSE Maharashtra HSC Results 2020: महाराष्ट्र माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक बोर्ड (MSBSHSE )आज एचएससी के नतीजों का ऐलान कर दिया है। इस परीक्षा में 90.66 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। परिणाम आज दोपहर एक बजे वेबसाइट पर एक्टिव हो गए।

Result link

परीक्षा में शामिल 15 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। इस साल महाराष्ट्र 12वीं का रिजल्ट पिछले साल से 4.78 अच्छा रहा है। कुल पास फीसदी 90.66 रहा है। पिछले साल पास फीसदी 85.88रहा था। कोकंण जिला सबसे आगे रहा है। यहां 95.89 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। साइंस स्ट्रीमें 96.93 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। 

नतीजों की घोषणा होने पर परीक्षार्थी अपना रिजल्ट maharesult.nic.in पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। 

महाराष्ट्र बोर्ड 10 वीं 2020 का रिजल्टमहाराष्ट्र बोर्ड एसएससी रिजल्ट 2020

महाराष्ट्र बोर्ड 12 वीं 2020 का रिजल्टमहाराष्ट्र बोर्ड एचएससी रिजल्ट 2020

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकंड्री ऐंड हायर सेकंड्री एजुकेशन (एमएसबीएसएचएसई) ने 12वीं की परीक्षा लॉकडाउन शुरू होने से पहले करा ली थी। जबकि 23 मार्च को होने वाली 10वीं की ज्योग्राफी की परीक्षा नहीं सकी थी। बाद में स्थिति को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ज्योग्राफी का पेपर रद्द कर दिया था और कहा था कि अन्य विषयों के औसत मार्क्स के आधार पर इसके मार्क्स दिए जाएंगे। 

पिछले वर्ष एमएसबीएसएचएसई 10वीं परीक्षा परिणाम में 77.10 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से अच्छा रहा था। लड़कियां 82.82% और लड़के 72.18% पास हुए थे।

वहीं महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं में 85.88 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। 12वीं में भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा था। 90.25 प्रतिशत लड़कियां जबकि लड़के 82.40 प्रतिशत पास हुए थे। 4470 स्टूडेंट्स ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए थे। कोंकर्ण जिले का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा था और नागपुर का सबसे खराब। स्ट्रीम वाइज पास प्रतिशत की बात करें तो आर्ट्स में 76.45 फीसदी, साइंस में 92.60 फीसदी और कॉमर्स में 88.28 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें