ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरMSBSHSE Maharashtra HSC Result 2022 : MSBSHSE 12वीं का रिजल्ट घोषित, 94.22% छात्र पास, यहां देखिए डायरेक्ट लिंक

MSBSHSE Maharashtra HSC Result 2022 : MSBSHSE 12वीं का रिजल्ट घोषित, 94.22% छात्र पास, यहां देखिए डायरेक्ट लिंक

Maharashtra HSC Result 2022: महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12 के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। इस साल महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (एमएसबीएसएचएसई ) की 12वीं परीक्षा में 94.22 फीसदी छात्र सफल ह

MSBSHSE Maharashtra HSC Result 2022 : MSBSHSE 12वीं का रिजल्ट घोषित, 94.22% छात्र पास, यहां देखिए डायरेक्ट लिंक
Alakha Singhलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीWed, 08 Jun 2022 04:08 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

MSBSHSE Maharashtra HSC Result 2022 Declared : महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12 के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। इस साल महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (एमएसबीएसएचएसई ) की 12वीं परीक्षा में 94.22 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। महराष्ट्र एचएससी का यह सफलता प्रतिशत आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों संकाय का है। एमएसबीएसएचएसई 12वीं रिजल्ट कुछ ही देर बाद 1 बजे जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने महाराष्ट्र हायर सेकंडरी सर्टिफिकेट यानी 12वीं परीक्षा 2022 में भाग लिया हो वे बोर्ड की वेबसाइट की वेबसाइटों mahresult.nic.in, hscresult.mkcl.org और hsc.mahresults.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी रिजल्ट 2022

महराष्ट्र एचएससी परीक्षा के लिए इस साल  14,85,191 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 817,188 लड़के और 6,68,003 लड़कियां हैं। कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा ऑफलाइन मोड से  मार्च से 7 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थीं।

Maharashtra HSC Result 2022 Live Updates

मोबाइल पर कैसे चेक करें परिणाम-

महाराष्ट्र बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट को मोबाइल पर भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने मैसेज बॉक्स में MHHSC के साथ अपना रोल नंबर टाइप करना होगा। इसके बाद इसे 57766 पर भेजना होगा। बोर्ड रिजल्ट आपके फोन पर आ जाएगा।

Maharashtra Board 12th Result: इन वेबसाइट्स पर भी चेक कर सकते हैं परिणाम-

msbshse.co.in
hscresult.mkcl.org
mahresult.nic.in
maharesult.nic.in
hsc.maharesults.org 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें