MPSOS Ruk Jana Nahi Result : एमपी रुक जाना नहीं रिजल्ट में फेल छात्रों को मिलेगा एक और मौका

Jul 20, 2024 10:46 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

MPSOS Ruk Jana Nahi Result : जो विद्यार्थी किसी विषय में फेल हो गए हैं, वे अब दिसंबर 2024 में होने वाली परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इसके लिए उन्हें परीक्षा फॉर्म 30 अक्टूबर तक जमा करना होगा।

MPSOS Ruk Jana Nahi Result : एमपी रुक जाना नहीं रिजल्ट में फेल छात्रों को मिलेगा एक और मौका

MPSOS Ruk Jana Nahi Result : मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को रुक जाना नहीं योजना के तहत आयोजित 10वीं- 12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया। परीक्षा देने वाले विद्यार्थी बेवसाइट mpsos.nic पर रिजल्ट देख सकते हैं।  साथ ही पास ही विद्यार्थी अगली कक्षाओं में प्रवेश के लिए आवेदन भी कर सकेंगे। जो विद्यार्थी किसी विषय में फेल हो गए हैं, उन्हें भी निराश होने की जरूरत नहीं है। वे अब दिसंबर 2024 में होने वाली परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इसके लिए उन्हें परीक्षा फॉर्म 30 अक्टूबर तक जमा करना होगा। इसके बाद ही वे परीक्षा दे सकेंगे।

10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में फेल विद्यार्थियों की रूक जाना नहीं योजना के तहत परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 419 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। प्रदेश भर से दो लाख 55 हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे । इसमें रुक जाना नहीं में 2 लाख 42 हजार, आ लौट चलें में 11000, ओपन बोर्ड की परंपरागत 10वीं व 12वीं की परीक्षा में 9 हजार, आ अब लौट चलें में 11000 विद्यार्थी शामिल हुए थे।

MP Ruk Jana Nahi Result :  इन 4 स्टेप्स से चेक करें एमपी रुक जाना नहीं 10वीं 12वीं रिजल्ट- 
1. सबसे पहले MPSOS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं — mpsos.nic.in
2. इसके बाद  "रूक जाना नहीं" योजना लिंक के नीचे दिए गए Result लिंक पर क्लिक करें 
3. RUK Jana Nahi Yojna Exam Class 12th व 10th Result लिंक पर क्लिक करें 
4. अपना रोल नंबर डालें, एग्जाम सेलेक्ट करें, कैप्चा कोड डालकर लॉगइन पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट आपके सामने होगा। भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट संभाल कर रख लें।

पिछले साल जून सत्र की एमपी रुक जाना नहीं 12वीं परीक्षा में 50.5 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। वहीं 10वीं रिजल्ट में 38 फीसदी पास हुए थे।  

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।