MPSOS Ruk Jana Nahi Result declared, Direct Link : इन 4 Steps से चेक करें एमपी रुक जाना नहीं 10वीं 12वीं रिजल्ट
MP Ruk Jana Nahi Result, MPSOS 10th 12th Result 2024: मध्य प्रदेश राज्य ओपन स्कूल बोर्ड ने रुक जाना नहीं योजना के तहत हुई 10वीं 12वीं परीक्षा व परंपरागत ओपन परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।

MP Ruk Jana Nahi Result , MPSOS 10th 12th Result 2024: मध्य प्रदेश राज्य ओपन स्कूल बोर्ड ने रुक जाना नहीं योजना के तहत हुई 10वीं 12वीं परीक्षा व परंपरागत ओपन परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में फेल विद्यार्थियों की रूक जाना नहीं योजना के तहत परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 419 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। प्रदेश भर से दो लाख 55 हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे । इसमें रुक जाना नहीं में 2 लाख 42 हजार, आ लौट चलें में 11000, ओपन बोर्ड की परंपरागत 10वीं व 12वीं की परीक्षा में 9 हजार, आ अब लौट चलें में 11000 विद्यार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा दो पाली में आयोजित हुई थी। 12वीं की परीक्षा सुबह आठ से 11 बजे तक और 10वीं की दोपहर दो से शाम पांच बजे तक आयोजित हुई थी।
MP Ruk Jana Nahi Result , MPSOS 10th 12th Result 2024: इन 4 स्टेप्स से चेक कर सकेंगे एमपी रुक जाना नहीं 10वीं 12वीं रिजल्ट-
1. सबसे पहले MPSOS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं — mpsos.nic.in
2. इसके बाद "रूक जाना नहीं" योजना लिंक के नीचे दिए गए Result लिंक पर क्लिक करें
3. RUK Jana Nahi Yojna Exam Class 12th व 10th Result लिंक पर क्लिक करें
4. अपना रोल नंबर डालें, एग्जाम सेलेक्ट करें, कैप्चा कोड डालकर लॉगइन पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट आपके सामने होगा। भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट संभाल कर रख लें।
ओपन बोर्ड की परंपरागत 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 21 मई से छह जून तक और 12वीं परीक्षाएं 20 मई से शुरू होकर सात जून तक हुई थीं। वहीं रुक जाना नहीं / आ अब लौट चलें के 10वीं की परीक्षाएं 21 मई से 31 मई तक और 12वीं की परीक्षाएं 20 मई से सात जून तक हुई थीं।
पिछले साल जून सत्र की एमपी रुक जाना नहीं 12वीं परीक्षा में 50.5 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। वहीं 10वीं रिजल्ट में 38 फीसदी पास हुए थे। जो विद्यार्थी इस परीक्षा में पास नहीं हो सके, उन्हें दिसंबर में ली जाने वाली परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


