MPSOS Ruk Jana Nahi Result: आज कर सकता है 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां चेक करना होगा रिजल्ट
मध्यप्रदेश राज्य ओपन स्कूल बोर्ड आज रुक जाना नहीं योजना के तहत कक्षा दसवीं और बारहवीं के परिणाम घोषित कर सकता है। छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

मध्यप्रदेश राज्य ओपन स्कूल बोर्ड आज कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम किसी भी समय जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यार्थी अपना परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए विद्यार्थीयों को अपना रोल नंबर और जन्म तारीख डालनी होगी।
मध्यप्रदेश सरकार ने 10वीं और 12वीं में फेल हुए छात्रों के लिए रुक जाना नहीं योजना के अंतर्गत परीक्षा ली थी। इन परीक्षाओं का आयोजन 20 मई से 7 जून के बीच 419 परीक्षा केंद्रों पर कराया गया था। इन परीक्षाओं में 2 लाख 55 हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे। इसमें रुक जाना नहीं में 2 लाख 42 हजार, आ लौट चलें में 11 हजार, ओपन बोर्ड की परंपरागत 10वीं और 12वीं परीक्षा में 9 हजार, आ अब लौट चलें में 11 हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित करायी गई थी।
छात्र अपना रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं-
1. सबसे पहले आपको मध्यप्रदेश राज्य ओपन स्कूल बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए लिंक ‘MPSOS रिजल्ट 2024 10वीं और 12वीं’ पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बा आपको अपना रोल नंबर और जन्म तारीख डालकर लॉग इन करना होगा।
4. अब आपकी स्क्रीन पर MPSOS रिजल्ट 2024 आ जाएगा।
5. अब आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर लीजिए।
6. भविष्य के लिए आप अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट जरूर निकाल कर रख लीजिए।
ओपन बोर्ड की परीक्षाएं कक्षा 10वीं की 21 मई से 6 जून तक चली थीं। बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 20 मई से 7 जून तक चली थीं। वहीं रुक जाना नहीं और आ अब लौट चलें के तहत कक्षा दसवीं की परीक्षाएं 21 जून से 31 मई तक और बारहवीं की परीक्षाएं 20 मई से 7 जून तक हुई थी।
पिछले वर्ष मध्यप्रदेश राज्य ओपन स्कूल बोर्ड ने यह परिणाम 10 जुलाई को जारी कर दिए थे। लेकिन इस वर्ष अभी तक परिणाम जारी नहीं किए गए हैं। ऐसे मिली जानकारी के अनुसार ऐसी संभावना है कि MPSOS आज कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर सकता है।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


