MPSC Prelims Admit Card : एमपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

Aug 12, 2022 03:39 pm ISTAlakha Ram Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

MPSC State Service Prelims Admit Card 2022: एमपीएससी ने राज्य सेवा परीक्षा (प्रारंभिक) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थकी आयोग की वेबसाइट mpsc.gov.in पर दिए डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड

MPSC Prelims Admit Card : एमपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

MPSC Prelims Admit Card 2022 :  महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने एमपीएससी स्टेट सर्विस प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिए हैं। स्टेट सर्विसेस प्रीलिम्स परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी एमपीपीएससी की वेबसाइट mppsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

महाराष्ट्र स्टेट सर्विस प्रीलिम्स एग्जामिनेशन एग्जामिनेशन का आयोजन 21 अगस्त 2022 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। इस परीक्षा का आयोजन केंद्र व राज्य सरकार की ओर से जारी कोरोना (COVID-19) निर्देशों  का पालन करते हुए किया जाएगा। एमपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी यहां नीचे दिए जा रहे स्टेप्स में चेक कर सकते हैं-

ऐसे डाउनलोड करें एमपीएससी स्टेट सर्विस परीक्षा के एडमिट कार्ड:
एमपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर दिख रहे लिंक Click on MPSC State Service Prelims Admit Card 2022 पर क्लिक करें।
अपनी लॉगइन डिटेल्स भरें और सब्मिट बटन दबाएं।
अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर होगा जिसे डाउनलोड  कर सकेंगे।
अभ्यर्थी प्रिंटआउट  कराकर इसकी  एक  कॉपी भी अपने पास रख सकते हैं।

एमपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा में  पास होने के लिए अभ्यर्थियों को न्यूनतम 33 फीसदी अंक लाना होगा। जो अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा पास कर लेंगे उन्हें मुख्य परीक्षा में भाग लेने  का मौका मिलेगा। एमपीएससी परीक्षा जुड़ी अधिक जानकारी के लिए भ्यर्थी एमपीएससी की वेबसाइट भी देखते हैं।

Alakha Ram Singh

लेखक के बारे में

Alakha Ram Singh
करीब एक दशक से पत्रकारिता कर रहे अलख सिंह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। अलख बांदा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एमए इन मास कॉम्युनिकेशन किया है। अलख वर्ष 2014 से डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले करीब एक वर्ष तक प्रिंट मीडिया में रिपोर्टिंग/फ्रीलांसिंग भी कर चुके हैं। अलख 2016 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले अमर उजाला और एनबीटी गुड़गांव में भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Bihar Board Result 2026, CBSE Board Result 2026, UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।