ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरMPSC Prelims 2021: स्थगित नहीं की जाएगी स्टेट सर्विस परीक्षा, 23 जनवरी को होगा एग्जाम

MPSC Prelims 2021: स्थगित नहीं की जाएगी स्टेट सर्विस परीक्षा, 23 जनवरी को होगा एग्जाम

MPSC Prelims 2021: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) प्रीलिम्स 2021 से संबंधित अपडेट यहां देखे जा सकते  हैं। हाल ही में आयोग ने घोषणा की है कि यह राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा किसी भी परिस्थिति में...

MPSC Prelims 2021: स्थगित नहीं की जाएगी स्टेट सर्विस परीक्षा, 23 जनवरी को होगा एग्जाम
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 19 Jan 2022 11:54 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

MPSC Prelims 2021: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) प्रीलिम्स 2021 से संबंधित अपडेट यहां देखे जा सकते  हैं। हाल ही में आयोग ने घोषणा की है कि यह राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा किसी भी परिस्थिति में स्थगित नहीं की जाएगी, परीक्षा का आयोजन तय समय पर किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - mpsc.gov.in पर अधिक डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।

एमपीएससी प्रीलिम्स 2021 राज्य भर में 23 जनवरी, 2022 को आयोजित होने वाली है। बढ़ते COVID-19 मामलों के बीच, परीक्षा स्थगित करने की अटकलें आ रही थी। हालांकि, आयोग ने सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए, आयोग ने कहा, परीक्षा का आयोजन अपने तय समय पर किया जाएगा। परीक्षा को स्थगित नहीं करने की घोषणा एमपीएससी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से की गई थी।

दिनांक २३ जानेवारी २०२२ रोजी नियोजित राज्य सेवा पूर्व परीक्षा २०२१ ही पुढे ढकलण्यात आली नाही. यासंदर्भात काही वृत्तपत्रामध्ये प्रसिद्ध झालेली माहिती चुकीची आहे

एमपीएससी प्रीलिम्स 2021 के एडमिट कार्ड दिसंबर, 2021 में पहले ही जारी किए जा चुके हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के दिन के दिशा-निर्देशों को देखें और अपने एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में ले जाएं। उन्हें हर समय COVID-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का भी पालन करना चाहिए। बता दें, यह परीक्षा पहले 2 जनवरी, 2022 को आयोजित की जानी थी। हालांकि, बाद में इसे 23 जनवरी के लिए स्थगित कर दिया गया था। बता दें, इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से 290 पदों को भरा जाएगा।

 

Virtual Counsellor