ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरMPPEB ने स्थगित की PAT 2021 परीक्षा, यहां देखें नया शेड्यूल

MPPEB ने स्थगित की PAT 2021 परीक्षा, यहां देखें नया शेड्यूल

मध्य प्रदेश  प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB)  या  MP व्यापम ने प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) 2021 को स्थगित करने का नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, इस परीक्षा की तारीख...

MPPEB ने स्थगित की PAT 2021 परीक्षा, यहां देखें नया शेड्यूल
लाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीWed, 24 Nov 2021 05:09 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

मध्य प्रदेश  प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB)  या  MP व्यापम ने प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) 2021 को स्थगित करने का नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, इस परीक्षा की तारीख अन्य केंद्रीय स्तर की परीक्षाओं से क्लैश हो रही थी, जिस कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई है।

PAT 2021 अब 8 दिसंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक आयोजित की जाएगी। आपको बता दें, पहले यह परीक्षा 5, 6 और 7 दिसंबर को आयोजित होने वाली थी।

- परीक्षा का नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां करें क्लिक

PAT 2021 के परिणाम के आधार पर, संस्थानों द्वारा प्रथम वर्ष B.Sc (एग्रीकल्चर), B.Sc (हॉर्टिकल्चर), B.Sc (फॉरेस्ट्री) और B.Tech (एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग) में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

इस बीच, आयोग ने PVFT और DAHET 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। रजिस्ट्रर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

डिप्लोमा इन एनिमल हसबेंडरी एंट्रेंस टेस्ट 2021 26 नवंबर को दो  शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा – सुबह 9 बजे से 11.00 बजे तक और दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक, जबकि प्री वेटरनरी एंड फिशरी एंट्रेंस टेस्ट 2021 27 और 28 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें