MPESB Result : कब आएंगे एमपी पुलिस कांस्टेबल समेत तमाम भर्तियों के रिजल्ट, आया CM का बयान
MPPEB MPESB Exam Result : सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से लगभग 28 हजार पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षाओं के परिणाम जल्द घोषित किए जाएंगे।

MPESB Result : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से लगभग 28 हजार पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षाओं के परिणाम जल्द घोषित किए जाएंगे। उन्होंने यह ऐलान शुक्रवार को उज्जैन में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान किया। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से लाखों अभ्यर्थी एमपीईएसबी से लटके भर्ती परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर #ESB_RSULTS_JARI_KARO हैशटैग से आंदोलन चल रहा है। खासतौर पर एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के अभ्यर्थी पुरजोर तरीके से आंदोलन चला रहे हैं।
ये भर्ती परीक्षा रिजल्ट लटके हुए हैं
- एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट - 7090
- हाईस्कूल टीचर सेलेक्शन टेस्ट - 8720
- ग्रुप 1 (सब ग्रुप) व ग्रुप 2 कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट - 1978
- ग्रुप 4 ज्वॉइंट रिक्रूटमेंट कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट - 3047
- ग्रुप 5 कंबाइंड टेस्ट - 4792
- वनरक्षक व जेल प्रहरी कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट - 2285
मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित लगभग 700 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं। वर्ष 2024-25 में रोजगार मेलों के माध्यम से 90 हजार ग्रामीण युवाओं को रोज़गार के अवसर प्रदान करने का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री ने मध्यप्रदेश को 416 पीएमश्री स्कूलों की सौगात दी है। अब तक 369 सीएम राइज़ स्कूलों का संचालन प्रारंभ हो गया है। सभी 55 जिलों में 55 शासकीय कॉलेजों का लगभग 485 करोड़ रुपए के निवेश से पीएम उत्कृष्टता कॉलेजों के रूप में उन्नयन करने का निर्णय किया गया है।
संबोधन की अन्य बातें
- प्रदेश के 100 से अधिक विद्यालयों में रोबोटिक्स एवं कोडिंग के प्रशिक्षण के लिए विशेष लैब स्थापित की जा रही हैं। यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राओं की अंक सूची एवं उपाधियों को डिजी लॉकर में अपलोड करने की व्यवस्था लागू की गई है। आगर-मालवा में नया लॉ कॉलेज प्रारंभ करने का भी निर्णय लिया गया है।
- प्रदेश में 28 नए आईटीआई खोले गए हैं, जिनमें 6 हजार 700 से अधिक युवाओं को कौशल विकास का प्रशक्षिण मिल सकेगा।
- महिला स्व-सहायता समूहों को 3 हजार 700 करोड़ रुपए से अधिक का बैंक लिंकेज तथा लाड़ली शक्ति क्रेडिट कार्ड के माध्यम से व्यवसाय के लिए न्यूनतम ब्याज दर पर एक लाख रुपए तक की बैंक क्रेडिट सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। प्रदेश में 102 औद्योगिक क्षेत्रों तथा 35 एमएसएमई क्लस्टरों को विकसित किया जा रहा है। स्टार्टअप की संख्या भी बढ़कर 3 हजार 700 से अधिक और इंक्यूबेटरों की संख्या बढ़कर 68 हो चुकी है।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


