MPBSE MP Board Date Sheet 2024: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी, देखें टाइम टेबल
MPBSE MP Board Date Sheet 2024: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ( एमपीबीएसई ) की ओर से जारी टाइम टेबल के मुताबिक 10वीं की परीक्षाएं 5 फरवरी से और 12वीं की परीक्षाएं 6 फरवरी से शुरू होंगी।

MPBSE MP Board Date Sheet 2024: एमपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक मुख्य परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ( एमपीबीएसई ) की ओर से जारी टाइम टेबल के मुताबिक 10वीं की परीक्षाएं 5 फरवरी से और 12वीं की परीक्षाएं 6 फरवरी से शुरू होंगी। 10वीं की परीक्षा 28 फरवरी तक और 12वीं की परीक्षाएं 5 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। बताया जा रहा है कि एमपी बोर्ड ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर टाइम टेबल जल्दी जारी किया है। चुनाव के दौरान शिक्षकों से सेवाएं ली जाती हैं। स्कूलों को भी पोलिंग बूथ बनाया जाता है।
एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा तिथियां
- 5 फरवरी 2024 - हिंदी
- 7 फरवरी 2024 - उर्दू
- 9 फरवरी 2024 - संस्कृत
- 13 फरवरी 2024 - गणित
- 15 फरवरी 2024 - मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी
- 19 फरवरी 2024 - अंग्रेजी
- 22 फरवरी 2024 - विज्ञान
- 26 फरवरी 2024 - सामाजिक विज्ञान
- 28 फरवरी 2024 - NSQF
एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा तिथियां
6 फरवरी - हिन्दी
8 फरवरी - अंग्रेजी
10 फरवरी - ड्राइंग एंड डिजाइनिंग
12 फरवरी - फिजिक्स, अर्थशास्त्र, एनिमल हसबेन्डरी मिल्कट्रेड पोल्टीफर्मींग एंड फिसरिज, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास
13 फरवरी - मनोविज्ञान
15 फरवरी - बायोटेक्नोलाजी, गायन वादन, तबला पखावज
16 फरवरी - बायोलाजी
17 फरवरी - इन्फोरमेटिक प्रेक्टिसेस
20 फरवरी - संस्कृत
21 फरवरी - केमिस्ट्री, इतिहास, बिजनेस स्टडीज, ड्राइंग एंड पेंटिंग गृह प्रबंध एवं वस्त्र विज्ञान
23 फरवरी - समाज शास्त्र
27 फरवरी - मैथमेटिक्स
28 फरवरी - एनएसक्यूएफ , शारीरिक शिक्षा
29 फरवरी - राजनीति शास्त्र
2 मार्च - भूगोल, क्राप प्रोडेक्शन एंड हर्टिकल्चर, स्टिल लाईफ एंड डिजाइन, शरीर रचना क्रिया- विज्ञान एवं स्वास्थ्य
4 मार्च - कृषि, होम साइंस कला, बुक कीपिंग एंड एकांउटेन्सी
5 मार्च -उर्दू, मराठी
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


