ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरMP Board 10th Result 2020: एमपी बोर्ड दसवीं के रिजल्ट का अलर्ट मिलेगा सबसे पहले, यहां करें रजिस्ट्रेशन

MP Board 10th Result 2020: एमपी बोर्ड दसवीं के रिजल्ट का अलर्ट मिलेगा सबसे पहले, यहां करें रजिस्ट्रेशन

MPBSE MP Board class 10th Result 2020: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) आज दसवीं क्लास के नतीजे जारी कर रहा है। नतीजे दोपहर में जारी किए जाएंगे। बिना किसी तकनीकी समस्या के नतीजे लाइव...

MP Board 10th Result 2020: एमपी बोर्ड दसवीं के रिजल्ट का अलर्ट मिलेगा सबसे पहले, यहां करें रजिस्ट्रेशन
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 04 Jul 2020 09:52 AM
ऐप पर पढ़ें

MPBSE MP Board class 10th Result 2020: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) आज दसवीं क्लास के नतीजे जारी कर रहा है। नतीजे दोपहर में जारी किए जाएंगे।

बिना किसी तकनीकी समस्या के नतीजे लाइव हिन्दुस्तान पर चेक किए जा सकेंगे। इसकेअलावा एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in and mpresults.nic.in पर भी नतीजे चेक किए जा सकेंगे। लाइव हिन्दुस्तान पर नतीजे चेक करने के लिए आपको नीचे दिए लिंक पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।  इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आप अपनी जानकारी सब्मिट करें। इसके बाद जैसे ही नतीजे जारी होंगे, लाइव हिन्दुस्तान आपको एक अलर्ट भेजेगा। इससे आप मोबाइल पर घर बैठे अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। 

मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2020 - रजिस्ट्रेशन के लिए क्लिक करें

मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2020 - रजिस्ट्रेशन के लिए क्लिक करें

दरअसल इस बार कोरोना महामारी के चलते 12वीं बोर्ड की शेष परीक्षाएं 16 जून को ही समाप्त हुई हैं। मूल्यांकन कार्य 22 जून को ही शुरू हुआ है। एमपी बोर्ड ने कहा है कि 12वीं का रिजल्ट जुलाई में जारी किया जाएगा। एमपी बोर्ड 10वीं के करीब 11.5 लाख स्टूडेंट्स नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। इस बार नतीजों में देरी होने के कारण स्टूडेंट्स में नतीजों को लेकर खासा उत्साह है। पिछले साल नतीजे 15 मई को जारी हो गए थे। साल 2019 में 61.32 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। कोरोना महामारी की वजह चलते 10वीं के शेष दो पेपर रद्द कर दिए गए थे। इन विषयों के मार्क्स उन पेपरों के आधार पर दिए जाएंगे जो हो चुके हैं। यानी रिजल्ट उन पेपरों के आधार पर तैयार होगा जो हो चुके हैं। कॉपियों का मूल्यांकन कार्य कुछ दिनों पहले पूरा हो चुका था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें