ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरMPBSE MP Board 10th 12th Time Table 2021 : यहां देखें एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा की डेटशीट, किस दिन है कौन सा पेपर

MPBSE MP Board 10th 12th Time Table 2021 : यहां देखें एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा की डेटशीट, किस दिन है कौन सा पेपर

MPBSE MP Board 10th 12th Time Table 2021 :  मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा  का टाइम टेबल जारी कर दिया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल से प्राप्त...

MPBSE MP Board 10th 12th Time Table 2021 : यहां देखें एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा की डेटशीट, किस दिन है कौन सा पेपर
लाइव हिन्दुस्तान टीम,भोपालMon, 01 Feb 2021 06:27 PM
ऐप पर पढ़ें

MPBSE MP Board 10th 12th Time Table 2021 :  मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा  का टाइम टेबल जारी कर दिया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार एमपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 30 अप्रैल से शुरू होगी, जबकि 12वीं की परीक्षा 1 मई से शुरू होगी। गर्मी के कारण यह परीक्षा 1 घंटे पहले शुरू होगी और सुबह 8 बजे से 11 बजे तक ली जाएगी। इस बीच यदि शासन द्वारा कोई सार्वजनिक या स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है, तो भी परीक्षाएं यथावत कार्यक्रमानुसार संपन्न होगीं। नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं उनके विद्यालय और स्वाध्यायी छात्रों की प्रायोगिक परीक्षायें उन्हें आवंटित परीक्षा केन्द्र पर संचालित की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर प्रायोगिक परीक्षायें अवकाश के दिनों में भी आयोजित की जा सकेंगी। 

MPBSE MP Board 10th Time Table 2021 :

mpbse mp board 10th time table 2021

MPBSE MP Board 12th Time Table 2021 :

mpbse mp board 12th time table 2021   mpbse mp board 12th time table 2021

शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा (द्विवर्षीय पाठ्यक्रम) और डीपीएसई परीक्षा (द्विवर्षीय पाठ्यक्रम) 30 अप्रैल से 11 मई तक आयोजित की जाएगी। 

7.30 बजे उपस्थित होना अनिवार्य
सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र के कक्ष में सुबह 7.30 बजे उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा कक्ष में सुबह 7.45 बजे के बाद किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने के 10 मिनिट के पहले छात्रों को उत्तर पुस्तिका और 5 मिनट के पहले प्रश्न-पत्र दिये जाएंगे। परीक्षा के दौरान कोविड नियमों और शारीरिक दूरी का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

परीक्षा का कार्यक्रम मण्डल की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर उपलब्ध है। कोरोना की वजह से पहली बार मंडल की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं इतनी देरी से होंगी। अब तक यह मार्च में होती थीं।

Virtual Counsellor