MP Police Constable Result : एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट से पहले MPESB का अहम नोटिस, अब परिणाम जल्द
MP Police Constable Result : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ( एमपीईएसबी ) की ओर से एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी करने से पहले वैकेंसी आरक्षण का शुद्धि पत्र जारी किया गया है।

MP Police Constable Result : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी होने से पहले एक अहम नोटिस जारी किया है। ओबीसी आरक्षण विवाद के बीच एमपीईएसबी ( MPESB ) ने इस शुद्धि पत्र में पदों की मैट्रिक्स को 87 प्रतिशत और 13 प्रतिशत वैकेंसी के अनुसार अपडेट किया है। इसमें 87 फीसदी पदों को मुख्य वैकेंसी मानते हुए ही उन पर रिजल्ट जारी किया जाएगा। कोर्ट का फैसला आने के बाद संबंधित वर्ग (ओबीसी या अनारक्षित) में रोके गए 13 फीसदी पदों के परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। एमपी पुलिस में कांस्टेबल के 7090 पदों पर भर्ती होनी है। इसमें 87 प्रतिशत भाग में 6167 पद आए हैं। वहीं 923 पदों का रिजल्ट कोर्ट का अंतिम फैसला आने तक होल्ड पर रखा गया है।
मुख्य भाग 87 फीसदी (14 फीसदी पदों के साथ) के आधार पर कैटेगरी वाइज रिक्त पद इस प्रकार है
ओपन कैटेगरी (कुल पद 3350) में 1040 पद अनारक्षित हैं। ओबीसी के 14 फीसदी आरक्षण के तहत 539 पद हैं। 616 एससी के, 771 एसटी के और 384 ईडब्ल्यूएस के हैं। महिलाओं की बात करें तो 396 पद अनारक्षित हैं। 205 पद ओबीसी, 235 एससी, 293 एसटी और 147 ईडब्ल्यूएस के हैं। महिलाओं के कुल पद 1276 हैं। एक्स सर्विसमैन के कुल पद 616 और एचजी के 925 हैं।
MP Police Constable Result 2023: एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा।
- रिजल्ट सेक्शन पर जाएं। परीक्षार्थी अपना परिणाम एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ डालकर चेक कर सकेंगे।
- एमपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट विंडो आने पर एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ डालें।
- सब्मिट पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसका प्रिंटआउट ले लें।
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 12 अगस्त से 12 सितंबर तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित हुई थी। 12 शहरों में करीब 50 परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में एग्जाम हुआ। पुलिस कांस्टेबल 7411 पदों के लिए 8.70 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। रिक्तियों में कांस्टेबल जीडी के 7090 के अलावा कांस्टेबल रेडियो ऑपरेटर की भी 321 वैकेंसी हैं।
कांस्टेबल जीडी पदों की मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट में प्राप्तांकों के आधार पर बनेगी। कांस्टेबल जीडी अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट में न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स लाने पर प्रथम चरण लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट में प्राप्त अंकों के योग के आधार पर फाइनल सेलेक्शन होगा। जबकि कांस्टेबल रेडियो ऑपरेटर पदों की मेरिट लिस्ट में फिजिकल टेस्ट के अंक नहीं जुड़ेंगे। इनका फिजिकल टेस्ट तो होगा लेकिन मेरिट लिस्ट सिर्फ लिखित परीक्षा के मार्क्स से ही बनेगी। ऑपरेटर पद के लिए फिजिकल टेस्ट केवल क्वालिफाइंग ही होगा।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


