MP Police Constable Result Direct Link : इन 4 Steps से चेक करें एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट
MP Police Constable Result : एमपीईएसबी एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। भर्ती में बैठे परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

MP Police Constable Result : एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। लिखित परीक्षा परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर 58730 अभ्यर्थी पास हुए हैं। अब ये अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट में शामिल होंगे। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ( एमपीईएसबी या एपीपीईबी ) ने आरक्षण विवाद के चलते 113 फीसदी पदों के हिसाब से रिजल्ट तैयार किया गया। इसमें 87 फीसदी पद की 7 गुना अभ्यर्थियों की एक लिस्ट तैयार की गई। 13 फीसदी पद की 7 गुना ओबीसी और 7 गुना अनारक्षित वर्ग की लिस्ट तैयार की हैं। कुल पद से 13 फीसदी एक्स्ट्रा पद के लिए रिजल्ट जारी किया है। ये प्रोविजनल रूप से फिजिकल टेस्ट में शामिल हो सकेंगे।
MP Police Constable Result 2023: एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स
स्टेप - 1. सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा।
स्टेप - 2. होमपेज पर दिए गए एमपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप-3 - अपना एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, मां के नाम के पहले दो लेटर, आधार नंबर के आखिरी चार अंक डालें। कैलुकेशन कर बॉक्स को भरें।
स्टेप 4- सर्च बटन पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसका प्रिंटआउट ले लें।
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 12 अगस्त से 12 सितंबर तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित हुई थी। 12 शहरों में करीब 50 परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में एग्जाम हुआ। पुलिस कांस्टेबल 7411 पदों के लिए 8.70 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। रिक्तियों में कांस्टेबल जीडी के 7090 के अलावा कांस्टेबल रेडियो ऑपरेटर की भी 321 वैकेंसी हैं।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


