ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरMP Police कांस्टेबल भर्ती 2020 परीक्षा की डेट कन्फर्म्ड, एमपीपीईबी ने जारी किया नया एग्जाम कैलेंडर

MP Police कांस्टेबल भर्ती 2020 परीक्षा की डेट कन्फर्म्ड, एमपीपीईबी ने जारी किया नया एग्जाम कैलेंडर

MPPEB MP Police Constable Exam Date 2021 : एमपीपीईटी ने एमपी पुलिस में 4000 कांस्टेबल भर्ती 2020 और प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नया परीक्षा कैलेंडर जारी...

MP Police कांस्टेबल भर्ती 2020 परीक्षा की डेट कन्फर्म्ड, एमपीपीईबी ने जारी किया नया एग्जाम कैलेंडर
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 19 Oct 2021 05:46 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

MPPEB MP Police Constable Exam Date 2021 : एमपीपीईटी ने एमपी पुलिस में 4000 कांस्टेबल भर्ती 2020 और प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नया परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एगजमिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी) परीक्षा कैलेंडर 2021 के अनुसार आरक्षी भर्ती 2020 परीक्षा अब 08 जनवरी 2022 से शुरू होगी। पहल यह परीक्षा अक्टूबर-नवंबर 2021 में होने को प्रस्तावित थी।

इसी प्रकार प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 (MP TET 2020) अब 05 मार्च 2022 से शुरू होगी। एमपी टीईटी का आयोजन पहले दिसंबर -2021- जनवरी 2022 के दौरान होने को प्रस्तावित था।

एमपी पुलिस में आरक्षी (Constable) भर्ती 2020 की परीक्षा तिथि घोषित होने का इंतजार कर रहे करीब 10 लाख अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। अभ्यर्थी अब परीक्षा के हिसाब से अपनी तैयारी प्लान कर सकेंगे। एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा व अन्य परीक्षाओं में भाग लेने वाले अभ्यर्थी http://peb.mp.gov.in/ पर या नीचे पूरा परीक्षा कैलेंडर देख सकते हैं। 

नीचे देखें प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की संभावित तिथियां-

S. NO.

   TEST

EXAM TYPE TENTATIVE EXAM DATE
1. किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग म. प्र. भोपाल के अंतर्गत ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (कार्यपालिक) एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी (कार्यपालिक) पदों हेतु भर्ती परीक्षा - 2020 (पुनः परीक्षा)  Recruitment Test 11 - 12 Dec. 2021
2. समूह-2 उप समूह-4 सयुक्त भर्ती परीक्षा -2020( पुनः परीक्षा)  Recruitment Test 17 - 19 Dec. 2021
3. समूह-5 भर्ती परीक्षा - 2020 (K प्रश्न पत्र हेतु पुनः परीक्षा)  Recruitment Test 23 - 24 Dec. 2021
4. पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा - 2020  Recruitment Test Start From
08 Jan. 2022
5. प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा - 2020  Eligibility Test  Start From
05 Mar. 2022
6. समूह-2 उप समूह-1 के अंतर्गत ग्रामीण उद्यान विकास अधिकारियों के पदों हेतु भर्ती परीक्षा  Recruitment Test Apr. 2022
7. समूह-4 सहायक ग्रेड-3, स्टेनोटापिस्ट, स्टेनोग्राफर, डाटा एंट्री ऑपरेटर व अन्य पदों हेतु भर्ती परीक्षा  Recruitment Test Apr. 2022
8. समूह-3 उपयंत्री भर्ती परीक्षा  Recruitment Test Apr. 2022
9. समूह-1 उप समूह-1 के अंतर्गत जिला प्रबंधक (कृषि) प्रबंधक (गु. नि.) व अन्य पदों हेतु भर्ती परीक्षा  Recruitment Test Apr. - May. 2022
10. समूह-2 उप समूह-2 कनिष्ठ लेखा अधिकारी व अन्य पदों हेतु भर्ती परीक्षा  Recruitment Test May.  2022
11. समूह-1 उप समूह-3 हॉउस कीपर,साइकेट्रिक सोशल वर्कर, कार्यक्रम प्रबंधक बाल संरक्षण जिला प्रबंधक कौशल उन्नयन एवं रोजगार एवं अन्य पदों हेतु भर्ती परीक्षा  Recruitment Test May. 2022
12. कौशल विकास संचालनालय, के अंतर्गत प्रशिक्षण अधिकारी के पदों हेतु भर्ती परीक्षा  Recruitment Test May. 2022
13. समूह-2 उप समूह-3 सहायक लोक विश्लेषक/रसायनज्ञ -2 व अन्य पदों हेतु भर्ती परीक्षा  Recruitment Test May. 2022
Virtual Counsellor