ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरMP Police Constable Answer Key 2023 Download: जारी हुई एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर-की

MP Police Constable Answer Key 2023 Download: जारी हुई एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर-की

MP Police Constable Answer Key 2023: एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है। esb.mp.gov.in पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

MP Police Constable Answer Key 2023 Download: जारी हुई एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर-की
Pankaj Vijayलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 15 Sep 2023 02:31 PM
ऐप पर पढ़ें

MP Police Constable Answer Key 2023: एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपने रोल नंबर और टीएसी कोड (एडमिट कार्ड में दिया गया है) के जरिए आंसर-की चेक कर सकेंगे। अगर किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है तो वह 18 सितंबर तक उसे दर्ज करा सकता है। आपत्ति के लिए प्रति प्रश्न के हिसाब से 50 रुपये का भुगतान करना होगा। एमपी ईएसबी द्वारा प्रश्‍न-पत्र में त्रुटिपूर्ण प्रश्नों के साथ-साथ परीक्षार्थियों से प्राप्त ऑनलाइन अभ्यावेदनों पर विचार के बाद मूल्यांकन के लिए अंतिम आंसर - की तैयार की जायेगी।  अंतिम उत्तर के संबंध में प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड भोपाल द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम होगा। 

Direct Link

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 12 अगस्त से 12 सितंबर तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित हुई थी। 12 शहरों में करीब 50 परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में एग्जाम हुआ। पुलिस कांस्टेबल 7411 पदों के लिए 8.70 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। रिक्तियों में कांस्टेबल जीडी के 7090 के अलावा कांस्टेबल रेडियो ऑपरेटर की भी 321 वैकेंसी हैं। कुल रिक्त पदों में 3851 पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे। 709 पद एक्स सर्विसमैन, 1063 एचजी, 1467 पद महिलाओं के लिए (33 फीसदी) आरक्षित हैं। 

आपको बता दें कि कांस्टेबल जीडी पदों की मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट में प्राप्तांकों के आधार पर बनेगी। कांस्टेबल जीडी अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट में न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स लाने पर प्रथम चरण लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट में प्राप्त अंकों के योग के आधार पर फाइनल सेलेक्शन होगा। जबकि कांस्टेबल रेडियो ऑपरेटर पदों की मेरिट लिस्ट में फिजिकल टेस्ट के अंक नहीं जुड़ेंगे। इनका फिजिकल टेस्ट तो होगा लेकिन मेरिट लिस्ट सिर्फ लिखित परीक्षा के मार्क्स से ही बनेगी। ऑपरेटर पद के लिए फिजिकल टेस्ट केवल क्वालिफाइंग ही होगा।

इस भर्ती के नियम पहले निकली एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती से अलग हैं। अभी जहां पीईटी ( शारीरिक दक्षता परीक्षा ) महज क्वालिफाइंग होती है, वहीं इस नई भर्ती में पीईटी के मार्क्स मिलेंगे। जो जितना अच्छा फिजिकल टेस्ट (दौड़ , कूद, गोला फेंक) देगा, उसे उतने अच्छे मार्क्स मिलेंगे।  दौड़, कूद का स्लैब बनाया गया है जिसे नोटिफिकेशन में से देखा जा सकता है। अब अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा व फिजिकल टेस्ट दोनों में प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें