MP Board Date Sheet 2025: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा टाइम टेबल
MPBSE MP Board Date Sheet 2025: एमपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक मुख्य परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। एमपीबीएसई की ओर से जारी टाइम टेबल के मुताबिक 10वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होंगी।

MPBSE MP Board Date Sheet 2025: एमपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक मुख्य परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ( एमपीबीएसई ) की ओर से जारी टाइम टेबल के मुताबिक 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 19 मार्च तक चलेंगी। वहीं 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होगी और 25 मार्च को संपन्न होगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक होंगी। एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं दोनों परीक्षाओं में इस बार 18 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना है। वर्ष 2024 में परीक्षा 5 फरवरी से शुरू हुई थी।
एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा तिथियां
- 27 फरवरी 2025 - हिंदी
- 28 फरवरी 2025 - उर्दू
- 1 मार्च 2025 - NSQF के समस्य विषय व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
- 03 मार्च 2025 - अंग्रेजी
- 5 मार्च 2025 - मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी
- 06 मार्च 2025 - संस्कृत
- 10 मार्च 2025- गणित
- 13 मार्च 2025 - सामाजिक विज्ञान
- 19 मार्च 2025- विज्ञान
एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा तिथियां
25 फरवरी - हिन्दी
28 फरवरी - अंग्रेजी
1 मार्च - उर्दू, मराठी
4 मार्च - फिजिक्स, इकोनॉमिक्स, भारतीय कला का इतिहास
5 मार्च - बायोटेक्नोलॉजी
6 मार्च - ड्राइंग एंड डिजाइन
7 मार्च - भूगोल
8 मार्च - बायोलॉजी
10 मार्च - मनोविज्ञान
11 मार्च - इंफोर्मेटिक प्रैक्टिस
12 मार्च - संस्कृत
17 मार्च - केमिस्ट्री, इतिहास, बिजनेस स्टडीज, ड्राइंग पेंटिंग
19 मार्च - शारीरिक शिक्षा, एनएसक्यूएफ
20 मार्च - समाजशास्त्र
22 मार्च - एग्रीकल्चर, होम साइंस, बुक कीपिंग
24 मार्च - राजनीति शास्त्र
25 मार्च - गणित
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


