ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरMP Board Admit Card 2022: जारी हुए 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड, ऐसे करें चेक

MP Board Admit Card 2022: जारी हुए 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड, ऐसे करें चेक

MP Board Admit Card 2022: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, MPBSE ने  मध्य प्रदेश बोर्ड के एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिए हैं।  बता दें, ये एडमिट कार्ड मुख्य परीक्षा 2022 के लिए जारी किए गए...

MP Board Admit Card 2022: जारी हुए 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड, ऐसे करें चेक
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 26 Jan 2022 03:05 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

MP Board Admit Card 2022: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, MPBSE ने  मध्य प्रदेश बोर्ड के एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिए हैं।  बता दें, ये एडमिट कार्ड मुख्य परीक्षा 2022 के लिए जारी किए गए हैं। स्कूल MPBSE की आधिकारिक साइट mpbse.mponline.gov.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। करेक्शन विंडो 31 जनवरी, 2022 तक खुली रहेगी। छात्र आखिरी तारीख को या उससे पहले एडमिट कार्ड में बदलाव कर सकते हैं।

कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होने वाली है जबकि कक्षा 12 की परीक्षा 17 फरवरी से सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक शुरू होगी। कक्षा 10, 12 की थ्योरी परीक्षा 12 फरवरी से शुरू होगी और 20 मार्च, 2022 को समाप्त होगी और कक्षा 10, 12 के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 31 मार्च, 2022 तक आयोजित की जाएगी।

- डायरेक्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां करें क्लिक

MP Board Admit Card 2022: ऐसे करें डाउनलोड

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in. पर जाएं।

स्टेप 2-  “Examination and Enrollment Form” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3-  " MP Main Exam Admit card 2022" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4- मांगी गई जानकारी भरें।

स्टेप 5- एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।

स्टेप 6- इसे डाउनलोड कर लें।

स्टेप 7- भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

इस वर्ष मध्य प्रदेश बोर्ड ने 2022 के लिए कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों के लिए थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा दोनों के लिए  मार्किंग स्कीम  भी रिवाइज्ड की गई है। मार्किंग स्कीम के अनुसार, थ्योरी विषयों के लिए 80 अंक आवंटित किए जाएंगे और शेष 20 अंक कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा दोनों के लिए प्रैक्टिकल  और प्रोजेक्ट कार्यों के लिए आवंटित किए जाएंगे।

Virtual Counsellor