MP Board 5th 8th Time Table 2024 : एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं परीक्षा की की डेटशीट जारी, देखें कब कौन सा पेपर
MP 5th 8th Class Datesheet : 8वीं की परीक्षा 6 मार्च से 14 मार्च तक और 5वीं की परीक्षा 6 मार्च से 13 मार्च तक चलेगी। इसमें सरकारी और प्राइवेट दोनों ही स्कूलों के विद्यार्थी शामिल होंगे

MP Class 5th 8th Time Table 2024 : मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र ने 5वीं बोर्ड परीक्षा और 8वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट ( ( MP 5th , 8th Class Datesheet 2024 ) जारी कर दी है। 8वीं कक्षा की परीक्षा 6 मार्च से 14 मार्च तक और 5वीं कक्षा की परीक्षा 6 मार्च से 13 मार्च तक चलेगी। इस परीक्षा में सरकारी और प्राइवेट दोनों ही स्कूलों के विद्यार्थी शामिल होंगे। दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं का समय सुबह 9 बजे से सुबह 11.30 बजे तक रहेगा। दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा में इस साल 24 लाख छात्र शामिल होने की संभावना है।
5वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल ( MP 5th Class Datesheet 2024 )
6 मार्च 2024- प्रथम भाषा हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी
7 मार्च 2024- गणित अथवा संगीत (दृष्टिबधितों के लिए)
11 मार्च 2024- द्वितीय भाषा अंग्रेजी या हिंदी
12 मार्च 2024- पर्यावरण अध्ययन
13 मार्च 2024- अतिरिक्त भाषा
8वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी ( MP 8th Class Datesheet 2024 )
6 मार्च 2024- प्रथम भाषा हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी
7 मार्च 2024- गणित अथवा संगीत (दृष्टिबधितों के लिए)
11 मार्च 2024- द्वितीय भाषा अंग्रेजी या हिंदी
12 मार्च 2024- विज्ञान
13 मार्च 2024- तृतीय भाषा
14 मार्च 2024- सामाजिक विज्ञान
पिछले साल एमपी बोर्ड 5वीं में 82.7 फीसदी और 8वीं में 76.09 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। मध्य प्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न से आयोजित होती हैं। कक्षा 5वीं में 84.3 प्रतिशत छात्राएं एवं 80.3 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे। वहीं कक्षा 8वी में 78.9 प्रतिशत छात्राएँ एवं 73.5 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे। पांचवीं कक्षा के टाइमटेबल में यह भी कहा गया है कि, पां पहली भाषा के रूप में उर्दू या मराठी चुनने पर छात्रों को दूसरी भाषा के रूप में अंग्रेजी और अतिरिक्त भाषा के रूप में हिंदी चुनना अनिवार्य होगा। इसके अलावा, बोर्ड परीक्षाएं समय सारणी के अनुसार आयोजित की जाएंगी, भले ही परीक्षा के दिनों में छुट्टी घोषित की गई हो।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


