MP Board 5th 8th Exam : एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं की परीक्षा आज से, एक पोर्टल से होंगे सब काम, जानें एग्जाम के नियम
MP Board 5th 8th Exam 2024: मध्य प्रदेश में राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित की जा रही पांचवीं-आठवीं कक्षाओं की बोर्ड पैटर्न परीक्षा आज 6 मार्च से शुरू हो रही है।

MP Board 5th 8th Exam 2024: मध्य प्रदेश में राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित की जा रही पांचवीं-आठवीं कक्षाओं की बोर्ड पैटर्न परीक्षा आज 6 मार्च से शुरू हो रही है। राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा विद्यार्थियों के सुलभ आवागमन की दृष्टि से परीक्षा के लिए नजदीकी स्कूलों में 11 हजार 986 परीक्षा केन्द्र बनाए हैं। राज्य शिक्षा केन्द्र के संचालक धनराजू एस ने बताया कि परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण में इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि ये परीक्षा केन्द्र स्कूलों से कम से कम दूरी पर हों। साथ ही इन परीक्षा केन्द्रों पर स्कूलों की क्षमता अनुसार विद्यार्थियों के लिए सुविधाएं उपलब्ध रहें। सरकारी स्कूलों के साथ ही निजी स्कूलों और मदरसों के विद्यार्थी भी इस बोर्ड पैटर्न परीक्षा में शामिल होंगे।
एनसीईआरटी सिलेबस के मुताबिक भाषा विषय के प्रश्न तैयार
प्रदेश में इस वर्ष एक लाख 14 हजार 956 सरकारी, प्राइवेट स्कूल और मदरसों के लगभग 25 लाख 51 हजार 818 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इनमें से 203 निजी स्कूलों के 6,621 छात्रों के लिए एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के अनुसार अलग से भाषा विषय के प्रश्न-पत्र तैयार किए गए हैं।
प्रवेश पत्र से लेकर रिजल्ट तक सब एक ही पोर्टल पर
संचालक धनराजू एस ने बताया कि परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने पृथक से एक आईटी पोर्टल तैयार किया है। इसके माध्यम से परीक्षा का पूर्ण संचालन और समस्त व्यवस्थाएँ ऑनलाइन की गई हैं। इसी पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों का सत्यापन, परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण, केन्द्राध्यक्षों की मेंपिंग, सामग्री वितरण आदि कार्यों के संपादन के साथ ही परीक्षार्थियों के रोल नम्बर और प्रवेश-पत्र जारी करने की सुविधा भी प्रदान की गई है। इसी पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों की परीक्षा में उपस्थिति दर्ज होगी। परीक्षा के बाद होने वाले मूल्यांकन कार्यों और अंक-सूची प्रदान करने की सुविधा भी इसी पोर्टल के द्वारा प्रदान की जायेगी।
पात्र विद्यार्थी को परीक्षा का अवसर
संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र ने बताया कि हालांकि सभी स्कूलों को प्रत्येक विद्यार्थी को इन परीक्षाओं में शामिल करवाने के निर्देश प्रदान किए हैं। इसके बाद भी कक्षा 5वीं या 8वीं का कोई भी विद्यार्थी अगर किसी कारण से परीक्षा तिथि तक भी पंजीकृत नही हो पाया हो, तो उसे भी परीक्षा में शामिल करने के लिए केन्द्राध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं। ऐसे विद्यार्थियों के विवरण को परीक्षा के बाद पोर्टल पर दर्ज किया जायेगा।
परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या
सरकारी स्कूल की संख्या - 87007
कक्षा 5 - 8,35,971
कक्षा 8- 8,35,120
प्राइवेट स्कूल की संख्या- 25,159
कक्षा 5- 4,68,894
कक्षा 8- 4,03,795
मदरसों की संख्या - 825
कक्षा 5- 4721
कक्षा 8 - 3317
कुल विद्यार्थी - 25,51,818
ध्यान रखें ये नियम
- समय पर पहुंचें : एडमिट कार्ड पर लिखे रिपोर्टिंग टाइम पर पहुंचें।
- परीक्षा केंद्र में बिना एडमिट कार्ड एंट्री नहीं मिलेगी। स्टूडेंट्स स्कूल से इन्हें जरूर प्राप्त कर लें। एडमिट कार्ड पर दी गई सभी डिटेल्स चेक कर लें।
- परीक्षा केंद्र पर किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, ईयरफोन, हेडफोन और कॉपी किताब पेपर आदि ले जाना सख्त मना है। एग्जाम का समय खत्म होने से पहले परीक्षा हॉल नहीं छोड़ सकेंगे। ब्लू बॉल पेन, पेंसिल, इरेजर, शॉर्पनर जैसी जरूरी स्टेशनरी चीजें एग्जाम हॉल में लेकर जाएं। ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल ला सकते हैं।
8वीं कक्षा की परीक्षा 6 मार्च से 14 मार्च तक और 5वीं कक्षा की परीक्षा 6 मार्च से 13 मार्च तक चलेगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं का समय सुबह 9 बजे से सुबह 11.30 बजे तक रहेगा।
5वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल ( MP 5th Class Datesheet 2024 )
6 मार्च 2024- प्रथम भाषा हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी
7 मार्च 2024- गणित अथवा संगीत (दृष्टिबधितों के लिए)
11 मार्च 2024- द्वितीय भाषा अंग्रेजी या हिंदी
12 मार्च 2024- पर्यावरण अध्ययन
13 मार्च 2024- अतिरिक्त भाषा
8वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी ( MP 8th Class Datesheet 2024 )
6 मार्च 2024- प्रथम भाषा हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी
7 मार्च 2024- गणित अथवा संगीत (दृष्टिबधितों के लिए)
11 मार्च 2024- द्वितीय भाषा अंग्रेजी या हिंदी
12 मार्च 2024- विज्ञान
13 मार्च 2024- तृतीय भाषा
14 मार्च 2024- सामाजिक विज्ञान
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


