ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरMP Board 10th Date Sheet 2020: देखें एमपी बोर्ड 10वीं की डेटशीट

MP Board 10th Date Sheet 2020: देखें एमपी बोर्ड 10वीं की डेटशीट

MP Board 10th Date Sheet 2020: एमपी बोर्ड डेटशीट 2020 ( MP Board Date Sheet 2020 ) जारी जारी हो गई है। एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से शुरू होंगी। जबकि एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं एक दिन...

MP Board 10th Date Sheet 2020: देखें एमपी बोर्ड 10वीं की डेटशीट
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 14 Dec 2019 08:52 AM
ऐप पर पढ़ें

MP Board 10th Date Sheet 2020: एमपी बोर्ड डेटशीट 2020 ( MP Board Date Sheet 2020 ) जारी जारी हो गई है। एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से शुरू होंगी। जबकि एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं एक दिन पहले 2 मार्च से ही शुरू हो जाएंगी। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ( MPBSE ) ने गुरुवार को परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया। परीक्षाएं पहली बार मार्च में शुरू होकर इसी महीने खत्म होंगी। साथ ही 12वीं में पहली बार शारीरिक परीक्षा का प्रश्न-पत्र भी रहेगा। दोनों परीक्षाओं में 19 लाख नियमित और 4 लाख प्राइवेट परीक्षार्थी बैठेंगे। MP Board 10th Exam 2020 और MP Board 12th Exam 2020 सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक संचालित किए जाएंगे। परीक्षार्थियों को सुबह 8.30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाना होगा। पूरी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट mpbse.nic.in पर देख सकते हैं। पिछले वर्ष मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट 15 मई को घोषित किया गया था। पिछले वर्ष एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 61.32 फीसदी रहा था। 10वीं में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा था। एमपी बोर्ड 10वीं में 63.69% लड़कियां और 59.15% लड़के पास हुए थे। एमपी बोर्ड 10वीं में सागर जिले के गगन दीक्षित और आयुष्मान ताम्रकार ने टॉप किया था। दोनों के 500 में से 499 मार्क्स थे। 

MP Board 10th Date Sheet 2020: Madhya Pradesh Board MPBSE 10th Time Table 2020

mp board 10th date sheet 2020  madhya pradesh board mpbse 10th time table 2020

हाई स्कूल नियमित/स्वाध्यायी, हायर सेकण्डरी/ (व्यावसायिक) एवं डी.पी.एस.ई. तथा शारीरिक शिक्षा प्रशि.पत्रों.की परीक्षाएं इस वर्ष एक ही पारी में प्रात: 09.00 बजे से 12.00 बजे के मध्य तथा हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी (दिव्यांग) विद्यार्थियों की परीक्षाऍं इस वर्ष दोपहर 01.00 बजे से सायं 04.00 बजे के मध्य आयोजित होंगी।

MP board 10th 12th time table 2020: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा मार्च से , 12 फरवरी से प्रैक्टिकल

विज्ञप्ति के अनुसार हाईस्कूल/हायर सेकण्डरी एवं हायर सेकण्डरी व्यावसायिक पाठ्यक्रम परीक्षाओं के नियमित छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाए जहां वे पढ़ते है, उसी विद्यालय में 12 फरवरी से 26 फरवरी, 2020 के मध्य आयोजित की जाएंगी एवं हायर सेकेण्डरी/हाईस्कूल स्वाध्यायी छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा उन्हें आवंटित परीक्षा केन्द्र में  07 मार्च से 31 मार्च के मध्य संचालित की जाएगी। स्वाध्यायी परीक्षार्थी प्रायोगिक परीक्षा के संबंध में प्राचार्य/केन्द्राध्यक्ष से परस्पर सम्पर्क स्थापित करें।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें