ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरMNNIT : BTech में छात्राओं के लिए तीन फीसदी सीटें बढ़ीं

MNNIT : BTech में छात्राओं के लिए तीन फीसदी सीटें बढ़ीं

एमएनएनआईटी के शैक्षिक सत्र 2020-21 में बीटेक में छात्राओं के लिए तीन फीसदी सीटें बढ़ाई गई हैं। किसी भी तकनीकी संस्थान में छात्राओं की कुल संख्या का कम से कम 20 फीसदी होनी चाहिए। इसी वजह से संस्थान में...

MNNIT : BTech में छात्राओं के लिए तीन फीसदी सीटें बढ़ीं
निज संवाददाता,प्रयागराजFri, 04 Dec 2020 08:30 AM
ऐप पर पढ़ें

एमएनएनआईटी के शैक्षिक सत्र 2020-21 में बीटेक में छात्राओं के लिए तीन फीसदी सीटें बढ़ाई गई हैं। किसी भी तकनीकी संस्थान में छात्राओं की कुल संख्या का कम से कम 20 फीसदी होनी चाहिए। इसी वजह से संस्थान में सुपर न्यूमरेरी के तहत छात्राओं की 20 फीसदी सीटों पर प्रवेश लिया गया है। 

नए शैक्षिक सत्र में बीटेक की नौ ब्रांचों में अब तक 1074 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिए है। इसमें 214 छात्राओं ने दाखिला लिया है। यानी संस्थान में छात्राओं की संख्या बीस फीसदी हो गई है। यानी बीटेक पाठ्यक्रम में 31 सीटें सुपर न्यूमरेरी कोटे के तहत बढ़ी हैं। 

ज्ञात हो कि शैक्षिक सत्र 2018-19 में बीटेक में कुल 886 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया था। जिसमें 775 छात्र और 121 छात्राएं शामिल रहीं। यानी दो वर्ष पूर्व तकरीबन छात्राओं की भागीदारी 14 फीसदी थी। सत्र 2019-20 में नौ ब्रांचों में 936 छात्रों ने प्रवेश लिया था। इसमें 153 छात्राएं रहीं हैं। 

संस्थान के डीन एकेडमिक प्रो. आरके सिंह ने बताया कि संस्थान में बीटेक पाठ्यक्रम में 20 फीसदी छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तीन फीसदी सीटें बढ़ाई गई हैं। कई चरणों में संस्थान में 20 फीसदी सीटें सुपर न्यूमरेरी कोटे के तहत बढ़ चुकी हैं। नए शैक्षिक सत्र में 214 छात्राओं ने प्रवेश लिया है।  

Virtual Counsellor