Hindi Newsकरियर न्यूज़MMMUT two girl students of B Tech Civil Engineering got 913 CGPA committee deciding the topper
MMMUT का टॉपर तय करने में समिति को भी छूट गया पसीना, बीटेक सिविल इंजीनियरिंग की दो छात्राओं को मिला था 9.13 सीजीपीए

MMMUT का टॉपर तय करने में समिति को भी छूट गया पसीना, बीटेक सिविल इंजीनियरिंग की दो छात्राओं को मिला था 9.13 सीजीपीए

संक्षेप:

MMMUT मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 29 अगस्त को आयोजित होने वाले 9वें दीक्षांत समारोह से टॉपर्स लिस्ट तैयार करने के दौरान अनोखा मामला सामने आया है। बीटेक सिविल इंजीनियरिंग की दो छात्रा

Aug 07, 2024 09:47 am ISTAnuradha Pandey ईश्वर सिंह, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 29 अगस्त को आयोजित होने वाले 9वें दीक्षांत समारोह से टॉपर्स लिस्ट तैयार करने के दौरान अनोखा मामला सामने आया है। बीटेक सिविल इंजीनियरिंग की दो छात्राओं को एक समान अंक मिले थे। टाईब्रेकर में इसका फैसला किया गया। बीटेक में पहली बार टाईब्रेकर में पहुंचे इस केस में पल्लवी सिंह सिविल इंजीनियरिंग विभाग की टॉपर बनी हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एमएमएमयूटी में सत्र 2023-24 में सिविल इंजीनियरिंग विभाग में दो छात्राओं क्रमश: पल्लवी सिंह और निधि मिश्रा ने एक समान 9.13 सीजीपीए प्राप्त किया था। किसी एक को विद्यार्थी को ही टॉपर घोषित किया जाता है। इसे देखते हुए कुलपति प्रो. जेपी सैनी के संज्ञान में यह मामला लाया गया। कुलपति ने इसके लिए चार सदस्यीय समिति गठित की थी। समिति में प्रो. एएन तिवारी, प्रो. एसपी सिंह, डॉ राजन मिश्र और डॉ हरीश चन्द्र शामिल थे। समिति ने अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंप दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने रिपोर्ट के आधार पर टॉपर के रूप में पल्लवी सिंह को चुना है।

रिपोर्ट के मुताबिक पल्लवी सिंह ने विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था, जबकि निधि मिश्रा ने लेटरल एंट्री के जरिए दूसरे वर्ष में प्रवेश लिया था। दोनों के बीटेक में समान अंक होने के कारण द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ वर्ष के प्राप्तांक का मिलान किया गया। इसमें पल्लवी सिंह को अधिक अंक मिले थे। इसके बाद पल्लवी को टॉपर घोषित कर दिया गया।

समिति की ये थीं सिफारिशें

समिति ने सिफारिश की थी कि समान अंक होने पर अंतिम तीन वर्ष का परिणाम देखा जाए। इसमें भी टाई हो जाने पर प्रैक्टिकल वाले विषय का अंक हटाकर थ्योरी के अंकों के आधार पर टॉपर घोषित किया जाए। वहां भी रिजल्ट टाई हो जाने पर इलेक्टिव पेपर को हटाकर प्राप्तांक का मिलान हो।

बीटेक में टाईब्रेक से पहला निर्णय

एमएमएमयूटी में बीटेक में टाईब्रेक से टॉपर चुने जाने का यह पहला मामला है। इसके पहले वर्ष 2022 में एमटेक में टाईब्रेकर से टॉपर का चयन किया गया था। तब दोनों विद्यार्थियों के एक समान अंक होने पर पहले, दूसरे और तीसरे सेमेस्टर के अंकों के आधार पर टॉपर चुना गया था।

उदिशा सिंह बनीं बीटेक की ओवरऑल टॉपर

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग की उदिशा सिंह बीटेक की ओवरऑल टॉपर बनी हैं। उन्हें बीटेक में कुल 9.40 सीजीपीए प्राप्त हुआ है। ओवरऑल टॉपर बनने पर विश्वविद्यालय का कुलाधिपति पदक उदिशा सिंह को मिलेगा। इसके अलावा कुलपति पदक समेत आधा दर्जन पदक भी मिलेंगे।

बोले कुलपति

एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो जेपी सैनी ने बताया कि सिविल में दो छात्राओं को एक समान अंक मिले थे। इसे देखते हुए समिति गठित की गई थी। टाईब्रेकर में समिति की रिपोर्ट के आधार पर टॉपर का फैसला किया गया।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey
अनुराधा पांडे लाइव हिन्दुस्तान में एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन लीड कर रही हैं। इन्हें पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। ज्योतिष और धर्म-अध्यात्म से जुड़े विषयों पर पिछले 10 सालों से लिख रही हैं। इन्होंने हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा भारतीय जनसंचार संस्थान, दिल्ली और ग्रैजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया है। लाइव हिन्दुस्तान में करियर का लंबा हिस्सा बीता और काम करते-करते 9 साल हो गए हैं। एस्ट्रोलॉजी और करियर से जुड़ी खबरों के अलावा हेल्थ पर लिखने शौक है। इससे पहले तीन साल तक आज तक वेबसाइट में एजुकेशन सेक्शन में भी काम किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।