MCD Election 2022: कल बंद रहेंगे दिल्ली के सरकारी स्कूल, इस तारीख को एमसीडी स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज
MCD Election 2022: शिक्षा निदेशालय, दिल्ली ने दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव के कारण 3 दिसंबर को सभी सरकारी स्कूलों में एक दिन की छुट्टी घोषित की है। नोटिस में, DoE दिल्ली ने सरकारी स्कूलों के सभी प्रमु

इस खबर को सुनें
MCD Election 2022: शिक्षा निदेशालय, दिल्ली ने दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव के कारण 3 दिसंबर को सभी सरकारी स्कूलों में एक दिन की छुट्टी घोषित की है। नोटिस में, DoE दिल्ली ने सरकारी स्कूलों के सभी प्रमुखों को जारी एक लेटर में कहा है कि 3 दिसंबर को दिल्ली एमसीडी चुनाव 2022 के लिए वोटिंग की तैयारियों के कारण स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। DoE ने स्कूलों को निर्देश देते हुए कहा है कि वह छात्रों, स्टाफ और अन्य स्कूल के सदस्यों इस बात की जानकारी दे दें।
शिक्षा निदेशालय ने शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी कि महीने के दूसरे शनिवार यानी 10 दिसंबर को स्कूल खुले रहेंगे। बता दें, दिल्ली नगर निगम के चुनाव 4 दिसंबर को होंगे और वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी।
इसी बीच दिल्ली सरकार ने एक और नोटिस जारी करते हुए कहा कि, दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव 2022 के कारण 5 दिसंबर 2022 को एमसीडी स्कूलों को बंद रखा जाएगा। नोटिस में लिखा है, 'एमसीडी चुनाव के बाद 5 दिसंबर को एमसीडी स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि, कक्षाएं मौजुद शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन मोड में ली जा सकती हैं'
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने इससे पहले 15 नवंबर को दिल्ली एमसीडी चुनाव के चलते फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स एग्जामिनेशन (FMGE) दिसंबर 2022 परीक्षा की तारीख को रिवाइज किया गया है। NBE ने FMGE दिसंबर 2022 परीक्षा को 20 जनवरी, 2023 को होगी। पहले परीक्षा शुरू में 2 दिसंबर, 2022 को आयोजित होने वाली थी।
बता दें, राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली नगर निगम (MCD) के चुनावों से पहले, दिल्ली पुलिस रविवार को मतदान के दिन कानून व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही है।