ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरMaharashtra SSC result 2021: क्या आज ही जारी होगा महाराष्ट्र बोर्ड का 10वीं रिजल्ट? पढ़ें यहां ताजा अपडेट

Maharashtra SSC result 2021: क्या आज ही जारी होगा महाराष्ट्र बोर्ड का 10वीं रिजल्ट? पढ़ें यहां ताजा अपडेट

महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2021 सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार 31 जुलाई तक जारी होना है। राज्य की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ के एक पुराने ट्वीट के आधार पर कई मीडिया रिपोर्ट्स में महाराष्ट्र एसएससी...

Maharashtra SSC result 2021: क्या आज ही जारी होगा महाराष्ट्र बोर्ड का 10वीं रिजल्ट? पढ़ें यहां ताजा अपडेट
मैत्री बरल,नई दिल्लीThu, 15 Jul 2021 01:32 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2021 सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार 31 जुलाई तक जारी होना है। राज्य की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ के एक पुराने ट्वीट के आधार पर कई मीडिया रिपोर्ट्स में महाराष्ट्र एसएससी बोर्ड रिजल्ट 2021 आज जारी होने की बात कही जा रही है। ऐसे में छात्र और अभिभावकों दोनों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।

महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट 2021 लाइव हिन्दुस्तान पर भी जारी किया जाएगा। सबसे पहले नतीजे चेक करने के लिए आपको नीचे दिए गए लिंक को क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद रिजल्ट जारी होते ही आपको अलर्ट भेजा जाएगा।

Maharashtra SSC Board Result 2021 Registration Link

Maharashtra HSC Board Result 2021 Registration Link

24 जून को, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने एक के बाद एक ट्वीट करते कॉलेज कोर्स के फर्स्ट ईयर में एडमिशन को लेकर जारी साझा की थी। एक ट्वीट में गायकवाड़ ने कहा था कि इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए ऑनलाइन लिंक और परीक्षा केंद्रों की सूची एसएससी बोर्ड के परिणाम 15 जुलाई के आसपास घोषित होने के बाद उपलब्ध होगी।

शिक्षा मंत्री ने कहा था कि कॉलेजों में प्रवेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के जरिए होगा। उन्होंने ट्वीट में लिखा था "राज्य बोर्ड के पात्र सभी छात्रों को किसी भी तरह की फीस नहीं देनी होगी, क्योंकि वे पहले ही रद्द एसएससी बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा शुल्क का भुगतान कर चुके हैं। हालांकि, अन्य बोर्ड के छात्रों को परीक्षा में बैठने के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।"

आपको बता दें कि महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से अभी तक कोई भी रिजल्ट को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। छात्र रिजल्ट संबंधी ज्यादा जानकारी के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in, mahahsscboard.in और results.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें