Maharashtra NEET Counselling 2021: यूजी कोर्सेज के लिए आज जारी होगी राउंड 1 मेरिट लिस्ट
Maharashtra NEET Counselling 2021: महाराष्ट्र NEET काउंसलिंग 2021 का आयोजन स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल द्वारा किया जा रहा है। राज्य के NEET UG काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, राउंड 1 प्रोविजनल मेरिट...

इस खबर को सुनें
Maharashtra NEET Counselling 2021: महाराष्ट्र NEET काउंसलिंग 2021 का आयोजन स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल द्वारा किया जा रहा है। राज्य के NEET UG काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, राउंड 1 प्रोविजनल मेरिट लिस्ट आज 19 जनवरी, 2022 को जारी की जाएगी। लिस्ट शाम 6 बजे तक जारी होने की उम्मीद है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - cetcell.net पर अनंतिम आवंटन की जांच कर सकेंगे।
महाराष्ट्र नीट काउंसलिंग 2021 एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य कोर्स में दाखिले के लिए की जा रही है। उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि शाम 6 बजे मेरिट लिस्ट से पहले चरण- I, चरण- II और चरण- III के पंजीकृत उम्मीदवारों की एक जनरल लिस्ट 3 बजे तक जारी की जाएगी।
- यहां देखें आधिकारिक मेरिट लिस्ट
उम्मीदवार यहां दिए गए सीधे लिंक से च्वाइस फिलिंग, मेरिट लिस्ट आदि पर आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं। छात्रों को पंजीकरण के लिए अतिरिक्त समय देते हुए कुछ दिन पहले तारीखों में संशोधन किया गया था।
Maharashtra NEET Counselling 2021: ऐसे चेक करें मेरिट लिस्ट
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cetcell.net पर जाएं।
स्टेप 2- 'Round 1 Provisional Merit List' लिस्ट पर क्लिक करें।
स्टेप 3-अब मांगी गई जानकारी भरें।
स्टेप 4- आपकी स्क्रीन पर आपकी राउंड 1 मेरिट लिस्ट या प्रोविजनल अलॉटमेंट दिखाई देगा।
अनंतिम मेरिट सूची के बाद, उम्मीदवारों को महाराष्ट्र नीट काउंसलिंग 2021 के लिए प्रवेश प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ना होगा। इसके बाद च्वाइस फिलिंग और सीएपी राउंड 1 भी होगा। अधिक अपडेट के लिए यहां चेक करते रहें।