ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरMHT CET 2022: लेट फीस के साथ आवेदन करने का कल है आखिरी दिन, पढ़ें डिटेल्स

MHT CET 2022: लेट फीस के साथ आवेदन करने का कल है आखिरी दिन, पढ़ें डिटेल्स

MHT CET 2022: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एमएचटी सीईटी) 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शनिवार, 23 अप्रैल को समाप्त होगी। उम्मीदवार MHT CET 2022 आवेदन फॉर्म mahacet.org या cetcell.mahacet.org पर जमा क

MHT CET 2022: लेट फीस के साथ आवेदन करने का कल है आखिरी दिन, पढ़ें डिटेल्स
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 22 Apr 2022 06:16 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

MHT CET 2022: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एमएचटी सीईटी) 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शनिवार, 23 अप्रैल को समाप्त होगी। उम्मीदवार MHT CET 2022 आवेदन फॉर्म mahacet.org या cetcell.mahacet.org पर जमा कर सकते हैं।

परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन फीस के अलावा 500 रुपये देना होगा। बता दें,  बिना लेट फीस के आवेदन 15 अप्रैल को समाप्त हो गया।

शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने कहा, जेईई - नीट के बाद ही होगी MHT CET 2022 परीक्षा

MHT CET का आयोजन स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र द्वारा पूरे महाराष्ट्र में भाग लेने वाले संस्थानों में इंजीनियरिंग / टेक्नोलॉजी, फार्मेसी और एग्रीकल्चर में प्रवेश के लिए किया जाता है।

बता दें, महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MHT CET 2022)  अगस्त 2022 में आयोजित किया जाएगा। राज्य के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर घोषणा की थी। MHT CET 2022 परीक्षा NEET 2022 और JEE 2022 परीक्षा समाप्त होने के बाद आयोजित की जाएगी।

जानें- MHT CET 2022 परीक्षा के बारे में

MHT CET दो ग्रुप में आयोजित किया जाता है - PCM (फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथेमेटिक्स) और PCB (फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी) में किया जाएगा। MHT CET का आयोजन BE, BTech, BPharm या DPharm कोर्सेज में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों के लिए किया जाता है।  बता दें, सिलेबस  का 80 प्रतिशत कक्षा 12वीं पर आधारित होगा और सिलेबस का शेष प्रतिशत कक्षा 11वीं के महाराष्ट्र बोर्ड पर आधारित होगा।

 

 

 

बता दें, 25 मार्च को, उदय सामंत ने महाराष्ट्र सीईटी, एमएचटी सीईटी 2022 परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा की। महाराष्ट्र CET परीक्षा 2022 जून में आयोजित होने वाली थी। इन तिथियों को अब स्थगित कर दिया गया है। MHT CET 2022 2022 नई परीक्षा तिथियां जल्द ही घोषित की जाएंगी।

 

 

Virtual Counsellor