मध्यप्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों के लिए लॉन्‍च किया 'टॉप पैरेंट' एप, घर बैठे पाएं अध्ययन सामग्री

एजेंसी, भोपाल
Follow us on Google News
share

Top Parent App: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार विद्यार्थियों को घर पर ही रोचक तरीके से पढ़ाई जारी रखने में सहायक मोबाइल एप 'टॉप पैरंट' लांच किया। इस एप से राज्य के सभी...

top parent app madhya pradesh

Top Parent App: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार विद्यार्थियों को घर पर ही रोचक तरीके से पढ़ाई जारी रखने में सहायक मोबाइल एप 'टॉप पैरंट' लांच किया। इस एप से राज्य के सभी विद्यार्थी घर बैठे स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अध्ययन सामग्री प्राप्त कर सकेंगे और ऑनलाइन अध्ययन कर सकेंगे। इस मौके पर उन्होंने 'डिजी लैप -आपकी पढ़ाई आपके घर' के माध्यम से विद्यार्थियों को पहला वॉट्सएप मैसेज भेजा।

उन्होंने उत्कृष्ट विद्यालय, भोपाल के शिक्षक सुधाकर पाराशर तथा कागदीपुरा धार के दो स्कूली बच्चों और उनकी अभिभावक श्रीमती राधा रानी से मोबाइल के माध्यम से बात की। उन्होंने उन्हें जानकारी दी कि अब उन्हें मोबाइल पर ही शिक्षण सामग्री उपलब्ध हो जाएगी, जिससे आसानी से विद्यार्थी रोचक ढंग से अध्ययन कर सकेंगे। विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री को मामाजी संबोधन से धन्यवाद दिया। विद्यार्थियों ने श्री चौहान का अभिवान करते हुए कहा कि उन्हें रेडियो प्रोग्राम के माध्यम से प्रतिदिन पूवार्न्ह 11:00 से 12:00 बजे तक कहानी-किस्सों के माध्यम से पाठ पढ़ने को मिल रहे हैं। अब मोबाइल एप एवं व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से भी पूरी अध्ययन सामग्री मिल जाएगी।

पहली से 12वीं कक्षा तक के छात्र उठा सकेंगे लाभ-
मुख्यमंत्री ने बताया कि 'डिजी लैप -आपकी पढ़ाई-आपके घर' योजना के माध्यम से ऐसे विद्यार्थी जिनके पास एंड्राइड मोबाइल फोन है, कक्षा 01 से 12वीं तक के अंग्रेजी, हिंदी, गणित और विज्ञान आदि विषयों की अध्ययन सामग्री घर बैठे अपने मोबाइल फोन में व्हाट्सएप पर ही प्राप्त कर सकेंगे। इसमें कई रोचक वीडियो भी रहेंगे। इस कार्यक्रम में 25 हजार से ज्यादा शिक्षकों, विद्यार्थियों आदि को वॉट्सएप ग्रुप के माध्यम से जोड़ा गया है।

 

मिलेगी देश-दुनिया की जानकारी-

उन्होंने बताया कि 'टॉप पैरंट' एप के माध्यम से पालक अपने बच्चों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवा पाएंगे। साथ ही, बच्चों की प्रगति की जानकारी निरंतर रिपोर्ट कार्ड के माध्यम से उन्हें'एप' पर मिलती रहेगी। इस एप के माध्यम से विद्यार्थी गणित की मूलभूत दक्षताओं को सीख पाएंगे। साथ ही अंग्रेजी भाषा पर भी उनकी पकड़ मजबूत होगी। यह एप नि:शुल्क है।

 

यहां से डाउनलोड करें टॉप पैरेंट एप-> Download Top Parent App

रोचक ढंग से दी जाएगी अध्ययन सामग्री-

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से कहा कि अब उन्हें उनके मोबाइल पर ही सारी अध्ययन सामग्री प्राप्त हो रही है, वह भी अत्यंत रोचक तरीके से। इसलिए वे लॉकडाउन के दौरान घर से बिलकुल बाहर ना निकलें, घर में बैठ कर ही अध्ययन करें। इस अवसर पर प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग की श्रीमती रश्मि अरुण शमी, नीति आयोग की साख टीम के सदस्य  रतन गुहा, संचालक जनसंपर्क ओ.पी. श्रीवास्तव तथा स्कूल शिक्षा विभाग के श्री अमिताभ अनुरागी आदि उपस्थित थे।
 

Alakha Ram Singh

लेखक के बारे में

Alakha Ram Singh
करीब एक दशक से पत्रकारिता कर रहे अलख सिंह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। अलख बांदा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एमए इन मास कॉम्युनिकेशन किया है। अलख वर्ष 2014 से डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले करीब एक वर्ष तक प्रिंट मीडिया में रिपोर्टिंग/फ्रीलांसिंग भी कर चुके हैं। अलख 2016 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले अमर उजाला और एनबीटी गुड़गांव में भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़मध्यप्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों के लिए लॉन्‍च किया 'टॉप पैरेंट' एप,