Laghima Tiwari Prepared by watching IAS Toppers Interview on YouTube got 19th rank in UPSC CSE 2022 यूट्यूब पर IAS टॉपर्स के देखें इंटरव्यू, बनाया UPSC क्लियर करने के प्लान, पहले ही अटेम्प्ट में आई थी 19वीं रैंक , Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़Laghima Tiwari Prepared by watching IAS Toppers Interview on YouTube got 19th rank in UPSC CSE 2022

यूट्यूब पर IAS टॉपर्स के देखें इंटरव्यू, बनाया UPSC क्लियर करने के प्लान, पहले ही अटेम्प्ट में आई थी 19वीं रैंक

यूपीएससी में 19वीं रैंक हासिल करने वाली लघिमा तिवारी की कहानी दिलचस्प है। उन्होंने इस परीक्षा की तैयारी के लिए यूट्यूब पर यूपीएससी टॉपर्स के इंटरव्यू देखें और परीक्षा में सफलता हासिल की। आइए जानते हैं

Priyanka Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 26 Dec 2023 02:59 PM
share Share
Follow Us on
यूट्यूब पर IAS टॉपर्स के देखें इंटरव्यू, बनाया UPSC क्लियर करने के प्लान, पहले ही अटेम्प्ट में आई थी 19वीं रैंक

UPSC Success story: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की परीक्षा को पास करना आसान नहीं है, लेकिन अगर कोई ठान लें तो वह इस परीक्षा में सफलता हासिल करके ही चैन की सांस लेता है। आज हम आपको ऐसी ही एक लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने यूपीएससी की परीक्षा को पहले ही प्रयास में पास किया था। आइए जानते हैं उनके बारे में।

दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग ग्रेजुएट लघिमा तिवारी ने अपने पहले प्रयास में यूपीएससी CSE 2022 में रैंक 19 हासिल की थी। वह राजस्थान के अलवर जिले की रहने वाली हैं, लेकिन उन्होंने अपने शुरुआती साल दिल्ली में ही बिताए हैं।

साला 2021 में अपनी ग्रेजुएशन पूरी कर लघिमा ने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी। वह शुरू से ही यूपीएससी परीक्षा पास करना चाहती थी, जिसके लिए उन्होंने एक योजना भी बनाई थी। अपनी तैयारी को मजबूत करने के लिए उन्होंने यूट्यूब से मदद ली। यानी उन्होंने यूपीएससी तैयारी के एक साल के दौरान, यूट्यूब पर टॉपर्स के कई इंटरव्यू देखें और उनके स्टडी पैटर्न को समझने की कोशिश की। जिसके बाद उन्होंने यूपीएससी टॉपर्स के कई टिप्स को फॉलो करते हुए, रणनितियां बनाई थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, "मुझे तैयारी के लिए एक साल का समय लगा, जिसमें मैंने सभी टॉपिक्स, बेसिक जीएस और करंट अफेयर्स को कवर किया था"

लघिमा तिवारी का मानना ​​है कि निरंतरता ही सफलता की कुंजी है। अपनी यूपीएससी तैयारी के लिए एडवाइज शेयर करते हुए, लघिमा ने कहा,“भले ही उम्मीदवार कम घंटों के लिए पढ़ाई करें, लेकिन रोजाना लगातार पढ़ाई करते रहें। इससे उम्मीदवार की पढ़ाई मजबूत होती है। ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए कि आपने 10-12 घंटे पढ़ाई की और अगले दिन बिल्कुल भी पढ़ाई नहीं की। ये तैयारी करने का गलत तरीका है। वह सलाह देती हैं कि उम्मीदवार को यूपीएससी की तैयारी के दौरान अपने बनाए गए प्लान को फॉलो करना चाहिए।

कक्षा 9 से 12 तक लघिमा ने बायोलॉजी को पढ़ा था। जिसमें उन्होंने यूपीएससी मुख्य परीक्षा के लिए ऑर्थो अपॉलिजी को ऑप्शनल विषय के रूप में चुना था। उन्होंने बिना किसी कोचिंग के, केवल टेस्ट सीरीज और सेल्फ स्टडी की मदद से ही यूपीएससी की परीक्षा को क्लियर कर लिया था।

लघिमा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया। बता दें, वह अपने परिवार में सिविल सर्विसेज में करियर बनाने वाली पहली महिला थीं। वह शुरुआत से ही अपने करियर को लेकर क्लियर थी और जानती थी कि भविष्य में यूपीएससी की तैयारी करेंगी।

उन्होंने उन उम्मीदवारों को सलाह दी है, जो यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें पहले से ही तैयारी की रणनीति तैयार करनी चाहिए। वहीं समय के साथ आप अपनी रणनीति बदल सकते हैं।

लघिमा मॉक टेस्ट की गलतियों से सीखने और परीक्षा को एनालिसि करने के महत्व पर भी जोर देती है। प्रीलिम्स के बाद, लघिमा ने उम्मीदवारों से समय बर्बाद न करने की सलाह दी है और कहा है वह तुरंत ही मुख्य परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें। इससे आपका काफी समय बचेगा।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।