ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरKVS recruitment 2018: केंद्रीय विद्यालय में होंगी 8 हजार से ज्यादा भर्ती, ऐसे करें आवेदन

KVS recruitment 2018: केंद्रीय विद्यालय में होंगी 8 हजार से ज्यादा भर्ती, ऐसे करें आवेदन

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने प्रिंसिपल, वॉइस प्रिंसिपल, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर, ट्रेनड ग्रेजुएट टीचर, प्राथमिक शिक्षक और लाइब्रेरियन के पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली हैं। ये भर्ती 8339 पदों पर होंगी। आवेदन...

KVS recruitment 2018: केंद्रीय विद्यालय में होंगी 8 हजार से ज्यादा भर्ती, ऐसे करें आवेदन
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 24 Aug 2018 09:18 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने प्रिंसिपल, वॉइस प्रिंसिपल, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर, ट्रेनड ग्रेजुएट टीचर, प्राथमिक शिक्षक और लाइब्रेरियन के पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली हैं। ये भर्ती 8339 पदों पर होंगी। आवेदन की प्रक्रिया 24 अगस्त 2018 से शुरू होगी। उम्मीदवार 13 सितम्बर 2018 तक आवेदन कर सकते हैं। 

आयु सीमा

प्रिंसिपल 76 पद के लिए: न्यूनतम आयु 35 और अधिकतम आयु  50 साल।

वॉइस प्रिंसिपल 220 पद: न्यूनतम आयु 35 और अधिकतम आयु  45 साल।

पोस्ट ग्रेजुएट टीचर 592 पद: अधिकतम आयु 40 साल।

ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर 1900 पद: अधिकतम आयु 35 साल।

प्राथमिक शिक्षक 201 पद: आयु 30 साल।

लाइब्रेरियन 50 पद : अधिकतम आयु 35 साल।


वैकेंसी के संबंध में और अधिक जानाकारी  Kendriya Vidyalaya की ऑफिशियल वेबसाइट  पर जाकर चेक कर सकते हैं।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें