KVS Admissions 2024: केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 में दाखिले की प्रक्रिया 1 अप्रैल से, जानें आयु व डॉक्यूमेंट लिस्ट

Mar 07, 2024 12:32 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नयी दिल्ली
share Share
Follow Us on

KVS Admission 2024 : केंद्रीय विद्यालयों की पहली कक्षा में एडमिशन प्रक्रिया 1 अप्रैल 2024 से शुरू होगी। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने पहली कक्षा में दाखिले को लेकर एक टेस्टिंग पोर्टल शुरू किया है।

KVS Admissions 2024: केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 में दाखिले की प्रक्रिया 1 अप्रैल से, जानें आयु व डॉक्यूमेंट लिस्ट

KVS Admission 2024 : केंद्रीय विद्यालयों की पहली कक्षा में एडमिशन प्रक्रिया 1 अप्रैल 2024 से शुरू होगी। केंद्रीय विद्यालय एडमिशन का विस्तृत शेड्यूल जल्द ही जारी होगा। फिलहाल केंद्रीय विद्यालय संगठन ने पहली कक्षा में दाखिले को लेकर एक टेस्टिंग पोर्टल शुरू किया है। केवीएस ने अभिभावकों को यह भी सूचित किया है कि kvsonlineadmission.kvs.gov.in एक टेस्टिंग पोर्टल है और इस वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन वैध नहीं माना जाएगा। हालांकि, आवेदन कैसे और कहां करना है, इस पर विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होने की उम्मीद है।

KVS Admission Age Limit : केंद्रीय विद्यालय एडमिशन के लिए आयु सीमा
बच्चे के माता-पिता यह ध्यान रखें कि कक्षा एक में दाखिले के लिए बच्चे की आयु कम से कम 6 साल होनी चाहिए। आयु की गणना 31 मार्च 2024 से की जाएगी।  1 अप्रैल को जन्मे बच्चों को भी पात्र माना जाएगा। बच्चे की आयु 8 साल से कम होनी चाहिए। 

- केवी नए एडमिशन में एससी वर्ग के लिए 15  फीसदी, एसटी के लिए 7.5 फीसदी और ओबीसी के लिए 27 फीसदी सीटें आरक्षित रहेंगी। 

एडमिशन के लिए ये डॉक्यूमेंट्स होना जरूरी
- बच्चे का ऑरिजनल डेट ऑफ बर्थ सर्टिफिकेट
- एससी, एसटी, ओबीसी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो तो)
- निवास प्रमाण पत्र
- बच्चे व माता - पिता का आधार कार्ड
- बच्चे के दो फोटो 

कैसे करें आवेदन 
जो माता-पिता अपने बच्चों का कक्षा 1 में एडमिशन कराना चाहते हैं, उन्हें वेबसाइट kvsagathan.nic.in और kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाकर अपना आवदेन सब्मिट करना होगाओ। केवी के देश में कुल 1,254 स्कूल हैं। आवेदन के दौरान बच्चे का नाम, पेरेंट्स का नाम, डेट ऑफ बर्थ, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर व अन्य डिटेल्स ध्यान से भरनी होंगी। 

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।