KVS : केंद्रीय विद्यालय एडमिशन का नोटिफिकेशन जारी, जानें अहम तिथियां, योग्यता, डॉक्यूमेंट लिस्ट व नियम

Mar 29, 2024 04:41 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

KVS Admissions 2024: केंद्रीय विद्यालय पहली कक्षा में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल 2023 से शुरू हो जाएंगे। कक्षा एक में प्रवेश के लिए बच्चे की उम्र 31 मार्च 2024 को न्यूनतम छह साल होनी चाहिए।

KVS : केंद्रीय विद्यालय एडमिशन का नोटिफिकेशन जारी, जानें अहम तिथियां, योग्यता, डॉक्यूमेंट लिस्ट व नियम

KVS Admissions 2024 : केंद्रीय विद्यालय में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल 2023 से शुरू हो जाएंगे। केंद्रीय विद्यालय संगठन के नोटिफिकेशन के अनुसार कक्षा एक में दाखिले के लिए एक अप्रैल सुबह आठ बजे से 15 अप्रैल शाम पांच बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होंगे। कक्षा एक में प्रवेश के लिए बच्चे की उम्र 31 मार्च 2024 को न्यूनतम छह साल होनी चाहिए। यानी बच्चे का जन्म एक अप्रैल 2018 या उससे पहले का होना चाहिए। वहीं कक्षा दो और ऊपर की कक्षाओं के लिए भी एक अप्रैल से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे, लेकिन ये 10 अप्रैल तक ही चलेंगे। सीटें खाली होने पर ही कक्षा एक के अलावा अन्य कक्षाओं में दाखिले हो सकेंगे। वहीं बाल वाटिका एक, दो और तीन के लिए पहली अप्रैल से ऑफलाइन यानी स्कूलों में पंजीकरण होंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन केवीएस की वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर ही कराए जा सकेंगे। जबकि ऑफलाइन पंजीकरण भी किए जाएंगे।

KVS Admission Age Limit : केंद्रीय विद्यालय एडमिशन के लिए आयु सीमा
बच्चे के माता-पिता यह ध्यान रखें कि कक्षा एक में दाखिले के लिए बच्चे की आयु कम से कम 6 साल होनी चाहिए। आयु की गणना 31 मार्च 2024 से की जाएगी।  1 अप्रैल को जन्मे बच्चों को भी पात्र माना जाएगा। बच्चे की आयु 8 साल से कम होनी चाहिए। 

- केवी नए एडमिशन में एससी वर्ग के लिए 15  फीसदी, एसटी के लिए 7.5 फीसदी और ओबीसी के लिए 27 फीसदी सीटें आरक्षित रहेंगी। 

अहम तिथियां
कक्षा 1 के लिए रजिस्ट्रेशन - 1 अप्रैल सुबह 10 बजे से। 
कक्षा एक के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि - 15 अप्रैल शाम 5 बजे से। 
रजिस्टर्ड विद्यार्थियों की पहली चयनित और वेटलिस्टेड लिस्ट - 19 अप्रैल 2024
दूसरी लिस्ट - 29 अप्रैल 2024 
तीसरी लिस्ट - 8 मई 2024

अगर पर्याप्त आवेदन प्राप्त न हुए हों तो (ऑफलाइन) शिक्षा के अधिकार के तहत एवं एससी, एसटी , ओबीसी के दाखिले के लिए दूसरी अधिसूचना (कक्षा 1 ) - 7 मई 2024। रजिस्ट्रेशन 8 मई से 15 मई तक होंगे। एडमिशन लिस्ट 22 मई से 27 मई के जारी होगी। 

दूसरी कक्षा व अन्य कक्षाओं का पंजीकरण (ऑफलाइन मोड) (कक्षा 11वीं को छोड़कर) , कक्षा विशेष में सीटें खाली होनें पर - 1 अप्रैल से 10 अप्रैल 2024। 
दूसरी कक्षा तथा आगे की कक्षाओं के लिए सूची जारी करना - 15 अप्रैल 2024 
कक्षा व आगे की कक्षाओं में प्रवेश - 16 अप्रैल से 29 अप्रैल 2024
कक्षा 11वीं को छोड़कर अन्य सभी कक्षाओं में प्रवेश की अंतिम तिथि - 29 जून 2024 

KVS Balvatik : केंद्रीय विद्यालय बालवाटिका
देश के कई केंद्रीय विद्यालयों में बाल वाटिका के लिए भी दाखिले होंगे। जानें कितनी होनी चाहिए आयु- 
बाल वाटिका - 1 के लिए - बच्चे ने 3 साल की आयु पूरी कर ली हो लेकिन 4 साल से कम आयु हो।
बाल वाटिका - 2 के लिए - बच्चे ने 4 साल की आयु पूरी कर ली हो लेकिन 5 साल से कम आयु हो।
बाल वाटिका - 3 के लिए - बच्चे ने 5 साल की आयु पूरी कर ली हो लेकिन 6 साल से कम आयु हो।
(उपरोक्त तीनों कैटेगरी में आयु की गणना 31 मार्च 2024 से की जाएगी।)

एडमिशन के लिए ये डॉक्यूमेंट्स होना जरूरी
- बच्चे का ऑरिजनल डेट ऑफ बर्थ सर्टिफिकेट। वेरिफिकेशन के बाद यह माता-पिता को लौटा दिया जाएगा।
- एससी, एसटी, ओबीसी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो तो)
- निवास प्रमाण पत्र
- बच्चे के माता/पिता का सर्विस सर्टिफिकेट जिसमें पिछले सात सालों के ट्रांसफरों की संख्या। इस पर ऑफिस हेड की स्टैम्प व साइन होना जरूरी होगा।
- बच्चे के दो फोटो ।

केवी दूसरी क्लास के लिए एडमिशन 
अगर किसी केंद्रीय विद्यालय में दूसरी क्लास में सीटें खाली हैं तो वहां दूसरी कक्षा में  एडमिशन 1 अप्रैल 2024 से शुरू होंगे। इसकी अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2024 है। यह प्रक्रिया ऑफलाइन होगी। आवेदन संबंधित स्कूल में प्रिंसिपल ऑफिस में देने होंगे। 

कैसे करें आवेदन 
जो माता-पिता अपने बच्चों का कक्षा 1 में एडमिशन कराना चाहते हैं, उन्हें वेबसाइट kvsagathan.nic.in और kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाकर अपना आवदेन सब्मिट करना होगाओ। केवी के देश में कुल 1,254 स्कूल हैं। आवेदन के दौरान बच्चे का नाम, पेरेंट्स का नाम, डेट ऑफ बर्थ, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर व अन्य डिटेल्स ध्यान से भरनी होंगी। 

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Bihar Board Result 2026, CBSE Board Result 2026, UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।