KVS Admission: केंद्रीय विद्यालय में क्लास 1 के लिए शुरू हो चुके हैं रजिस्ट्रेशन, देखें डायरेक्ट लिंक

Apr 01, 2024 09:14 pm ISTPriyanka Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) आज (1 अप्रैल) कक्षा 1 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आइए जानते हैं, कैसे भरना है फॉर्म। यहां देखें फॉर्म भरने का

KVS Admission: केंद्रीय विद्यालय में क्लास 1 के लिए  शुरू हो चुके हैं रजिस्ट्रेशन, देखें डायरेक्ट लिंक

KVS Admission 2024-25: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 1 से 12 तक के लिए एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कक्षा 1 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो चुका है और 15 अप्रैल को शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। इसके अलावा, कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेसन की प्रक्रिया कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा के दस दिन बाद शुरू कर दी जाएगी।

जिन माता- पिता के बच्चे इस साल केवीएस में कक्षा1 में प्रवेश लेने वाले हैं, उन्हें बता दें, 31 मार्च, 2024 तक बच्चों की न्यूनतम उम्र 6 वर्ष होनी चाहिए। इसका मतलब ये है कि बच्चे का जन्म की तारीख एक अप्रैल 2018 या उससे पहले की होनी चाहिए।  

कक्षा 2 और उससे ऊपर की कक्षाओं के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन  भी आज से शुरू हो गए हैं और 10 अप्रैल को समाप्त होंगे। विशेष रूप से, केवीएस ने सभी 1,254 केंद्रीय विद्यालय स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए एक नया प्रवेश पोर्टल लॉन्च किया है।

KVS Admission 2024: इन स्टेप्स को फॉलो करते हुए करें आवेदन

स्टेप 1-  अभिभावकों को सबसे पहले केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की आधिकारिक वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाना होगा।

स्टेप 2- अब होम पेज पर "click on the registration link" लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3- अब आवश्यक क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।

स्टेप 4- केवीएस प्रवेश आवेदन फॉर्म भरना शुरू कीजिए।

स्टेप 5-  अब मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स सही साइज में अपलोड करें।

स्टेप 6-  अब सबमिट करने से पले फॉर्म में दी गई सभी डिटेल्स को चेक कर लीजिए।

स्टेप 7- अब सबमिट कीजिए।

अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे एक ही बच्चे के लिए एक से अधिक रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा न करें। यदि एक ही केंद्रीय विद्यालय में एक ही बच्चे के लिए कई रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा किए जाते हैं, तो प्रवेश प्रक्रिया में केवल आखिरी जमा किए गए रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर विचार किया जाएगा।

Priyanka Sharma

लेखक के बारे में

Priyanka Sharma
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Bihar Board Result 2026, CBSE Board Result 2026, UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।