ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ करियरNCERT की किताबों से UPSC की तैयारी करने का ये है बेस्ट तरीका

NCERT की किताबों से UPSC की तैयारी करने का ये है बेस्ट तरीका

UPSC Prelims 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) प्रीलिम्स 2023 के लिए नोटिफिकेशन 1 फरवरी को जारी किया गया था। हर साल लाखों उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करते हैं। जब यूपीएससी की तैयारी

NCERT की किताबों से UPSC की तैयारी करने का ये है बेस्ट तरीका
Priyanka Sharmaलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 05 Feb 2023 11:12 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

UPSC Prelims 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) प्रीलिम्स 2023 के लिए नोटिफिकेशन 1 फरवरी को जारी किया गया था।  हर साल लाखों उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करते हैं। जब यूपीएससी की तैयारी की बात आती है, तो एक्सपर्ट्स के अनुसार NCERT की किताबें यूपीएससी की तैयारी के लिए सबसे अधिक उपयोगी है।  सोशल मीडिया यूजर्स में से एक और यूपीएससी तैयारी के कोच अभिजीत ने NCERT की किताब के जरिए तैयारी के टिप्स शेयर किए हैं। आइए जानते हैं NCERT से आप कैसे यूपीएससी की तैयारी कर सकते हैं। इस दौरान किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

यूपीएससी के लिए एनसीईआरटी कैसे पढ़ें?

शॉर्टलिस्ट

उम्मीदवारों को पुस्तकों को शॉर्टलिस्ट करना चाहिए क्योंकि सभी एनसीईआरटी यूपीएससी की तैयारी के लिए उपयुक्त नहीं हैं।

कक्षा  VI-X:- इतिहास, ज्योग्राफी, सिविक्स और इकोनॉमिक्स को कम से कम एक बार पढ़ें।

कक्षा  XI-XII- इतिहास, भूगोल, सोशियोलॉजी और साइकोलॉजी पढ़ें।

पढ़ें- UPSC IAS Exam 2023: जितनी देर से भरेंगे फॉर्म, उतना हो सकता है नुकसान, जानें- क्यों?

सब्जेक्ट वाइज करें पढ़ाई

एक बार पुस्तकों का चयन हो जाने के बाद, सब्जेक्ट वाइज पढ़ें, न कि क्लास वाइज। अभिजीत एक उदाहरण के साथ समझाते हैं- पहले सभी ज्योग्राफी NCERT (6वीं से 12वीं)  की ज्योग्राफी खत्म करें, फिर पॉलिटिक्स, फिर इकोनॉमिक्स के लिए आगे बढ़ें।

अंडरलाइन करें

किसी विषय को पहली बार पढ़ने में अंडरलाइन न करें, न ही नोट्स न बनाएं। अब उसी विषय को दोबार पढ़ें और अपनी समझ के अनुसार, जरूरी पॉइंट्स को अंडरलाइन करें और अपनी भाषा में नोट्स बनाएं।

जानें- जरूरी तारीखें

नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख- 1 फरवरी 2023

आवेदन करने की तारीख- 1 फरवरी 2023

परीक्षा के लिए आवेदन करने की तारीख- 21 फरवरी 2023

परीक्षा शुरू होने की तारीख: 28 मई, 2023 (रविवार)

परीक्षा की अवधि: 1 दिन

प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी होने की तारीख- जल्द जारी होगी।

सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2023 परीक्षा शुरू होने की तारीखें: 15 सितंबर, 2023 (शुक्रवार)

सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2023 परीक्षा की अवधि: 5 दिन