ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरKarwa Chauth Chand Time 2019: जानें दिल्ली, यूपी , बिहार , राजस्थान और मध्य प्रदेश में चांद निकलने का समय

Karwa Chauth Chand Time 2019: जानें दिल्ली, यूपी , बिहार , राजस्थान और मध्य प्रदेश में चांद निकलने का समय

हर सुहागन स्त्री के लिए करवाचौथ का व्रत काफी महत्वपूर्ण होता है। प्यार और आस्था के इस पर्व पर सुहागिन स्त्रियां पूरा दिन उपवास रखकर भगवान से अपने पति की लंबी उम्र और गृहस्थ जीवन में सुख की कामना करती...

Karwa Chauth Chand Time 2019: जानें दिल्ली, यूपी , बिहार , राजस्थान और मध्य प्रदेश में चांद निकलने का समय
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 17 Oct 2019 06:11 PM
ऐप पर पढ़ें

हर सुहागन स्त्री के लिए करवाचौथ का व्रत काफी महत्वपूर्ण होता है। प्यार और आस्था के इस पर्व पर सुहागिन स्त्रियां पूरा दिन उपवास रखकर भगवान से अपने पति की लंबी उम्र और गृहस्थ जीवन में सुख की कामना करती हैं। करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस साल यह व्रत 17 अक्टूबर को रखा जाएगा। करवाचौथ'शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है,'करवा' यानी 'मिट्टी का बरतन' और 'चौथ' यानि 'चतुर्थी '।  चंद्रमा की 27 पत्नियों में से उन्हें रोहिणी सबसे ज्यादा प्रिय है। यही वजह है कि यह संयोग करवा चौथ को और खास बना रहा है। इसका सबसे ज्यादा लाभ उन महिलाओं को मिलेगा ​जो पहली बार करवा चौथ का व्रत रखेंगी। करवाचौथ की पूजा के दौरान महिलाएं पूरा दिन निर्जला व्रत करके रात को छलनी से चंद्रमा को देखने के बाद पति का चेहरा देखकर उनके हाथों से जल ग्रहण कर अपना व्रत पूरा करती हैं। 

पूजन का मुहूर्त:- 05:50:03 से 06:58:47 बजे तक
अवधि 1 घंटा 8 मिनट
करवा चौथ पर चंद्रोदय रात (संपूर्ण भारत में) -  08:15:49
करवा चौथ का व्रत सुबह 6:21से रात 8:18 बजे तक।
व्रत की कुल अवधि: 13:56 मिनट। 
सरगी खाने का समय: सुबह 06 बजकर 21 मिनट से पहले। 
चतुर्थी का आरंभ: करवा चौथ के दिन सुबह 06 बजकर 48 मिनट से। 
चतुर्थी का समापन : 18 अक्टूबर को सुबह 07 बजकर 29 मिनट पर। 

उत्तर प्रदेश
- नोएडा/ग्रेटर नोएडा में चांद निकलने का समय- 8: 15 PM
- लखनऊ में चांद निकलने का समय- 8:08 PM
- वाराणसी में चांद निकलने का समय- 7:58 PM
- कानपुर में चांद निकलने का समय- 8: 09 PM
- गोरखपुर में चांद निकलने का समय- 8: 09 PM
- प्रयागरारज में चांद निकलने का समय- 8: 03 PM
-  बरेली में चांद निकलने का समय- 8:08 PM
- मेरठ में चांद निकलने का समय- 8:14 PM
- आगरा में चांद निकलने का समय - 8: 16 PM
- बहराइच में चांद निकलने का समय- 8: 00 PM
- फैजाबाद में चांद निकलने का समय- 7: 59 PM
- झांसी में चांद निकलने का समय- 8: 18 PM
-  देहरादून में चांद निकलने का समय- 8:10 PM

बिहार/झारखंड
- पटना में चांद निकलने का समय- 7:49 PM
- गया में चांद निकलने का समय- 7: 21 PM
-  मुजफ्फरपुर में चांद निकलने का समय- 7: 47 PM
- रांची में चांद निकलने का समय- 7:52 PM

दिल्‍ली 
चांद निकलने का समय- 8:19 PM

मध्‍य प्रदेश/ छत्तीसगढ़ 
- भोपाल में चांद निकलने का समय- 8:25PM
- इंदौर में चांद निकलने का समय- 8:32 PM  
- रायपुर में चांद निकलने का समय: 8: 11 PM

राजस्‍थान 
-  जयपुर में चांद निकलने का समय- 8:29 PM
- जोधपुर में चांद निकलने का समय- 8:38 PM
- अजमेर में चांद निकलने का समय- 8: 31 PM
-  कोटा में चांद निकलने का समय- 8: 28 PM
- अलवर में चांद निकलने का समय- 8: 21 PM
- बीकानेर में चांद निकलने का समय- 8: 33 PM

पंजाब/ हरियाणा/चंडीगढ़ 
-  चंडीगढ़ में चांद निकलने का समय- 8:14 PM
- अमृतसर में चांद निकलने का समय- 8:20 PM
- गुरुग्राम में चांद निकलने का समय- 8:21 PM

महाराष्‍ट्र 
- मुंबई  में चांद निकलने का समय- 8:54 PM

गुजरात 
- अहमदाबाद में चांद निकलने का समय- 8:45 PM
- गांधीनगर में चांद निकलने का समय- 8:44 PM

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें