ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरKarnataka: कोरोना की वजह से किसी भी तरह की शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित नहीं होंगी, कर्नाटक सरकार ने किया स्पष्ट

Karnataka: कोरोना की वजह से किसी भी तरह की शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित नहीं होंगी, कर्नाटक सरकार ने किया स्पष्ट

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से देश के लगभग सभी राज्यों में स्कूलों को बंद किया जाने लगा है। वहीं शनिवार को कर्नाटक सरकार ने स्पष्ट कर दिया कि वह कोरोना वायरस के कारण किसी भी परीक्षा या...

Karnataka:  कोरोना की वजह से किसी भी तरह की शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित नहीं होंगी, कर्नाटक सरकार ने किया स्पष्ट
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 11 Apr 2021 01:21 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से देश के लगभग सभी राज्यों में स्कूलों को बंद किया जाने लगा है। वहीं शनिवार को कर्नाटक सरकार ने स्पष्ट कर दिया कि वह कोरोना वायरस के कारण किसी भी परीक्षा या शैक्षणिक गतिविधियों को रोक नहीं सकती है।

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डॉ सी एन अश्वथ नारायण ने बेंगलुरु में संवाददाताओं से कहा कि डिग्री, पोस्ट-ग्रेजुएशन, इंजीनियरिंग, डिप्लोमा और अन्य सभी पाठ्यक्रमों सहित विश्वविद्यालय-स्तर पर परीक्षाएं जारी कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है। वर्ष 2021-22 के लिए शैक्षणिक गतिविधियों में पहले ही देरी हो चुकी है और इसमें और देरी नहीं होनी चाहिए।

अगर देरी हुई तो कोर्स की अवधि, परीक्षण, परिणाम, रोजगार, आगे की पढ़ाई में कटौती होगी। यह सुनिश्चित करने के लिए वर्ष 2021-22 की शैक्षिक गतिविधियों प्रभावित न हो, इसके लिए उपाय किए गए हैं।  जो परीक्षाएं अभी चल रही हैं, उनके पूरा होने के बाद, इस साल गर्मियों की छुट्टियां नहीं होंगी। ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह की कक्षाएं होंगी और दोनों का ही संचालन बहुत जल्द शुरू कर दिया जाएगा। ऑनलाइन कक्षाएं ऑफलाइन कक्षाओं से पहले शुरू कर दी जाएंगी। डिप्टी सीएम का ये भी कहना है कि छात्रों का ऑनलाइन या ऑफलाइन कक्षाओं में भाग लेना अनिवार्य होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें