ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरJVVNL Helper Result 2019: जेवीवीएनएल हेल्पर रिजल्ट energy.rajasthan.gov.in पर जारी, ये रहा Direct Link

JVVNL Helper Result 2019: जेवीवीएनएल हेल्पर रिजल्ट energy.rajasthan.gov.in पर जारी, ये रहा Direct Link

JVVNL Helper result 2019: जेवीवीएन हेल्पर रिजल्ट जारी हो गया है। जयपुर विद्युत वितरण निगम (जेवीवीएनएल) ने विद्युत निगमों में हैल्पर द्वितीय के 2506 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित ऑनलाइन परीक्षा का...

JVVNL Helper Result 2019: जेवीवीएनएल हेल्पर रिजल्ट energy.rajasthan.gov.in पर जारी, ये रहा Direct Link
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 02 Aug 2019 08:51 AM
ऐप पर पढ़ें

JVVNL Helper result 2019: जेवीवीएन हेल्पर रिजल्ट जारी हो गया है। जयपुर विद्युत वितरण निगम (जेवीवीएनएल) ने विद्युत निगमों में हैल्पर द्वितीय के 2506 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित ऑनलाइन परीक्षा का परिणाम गुरुवार को जारी किया। नतीजे energy.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक किए जा सकते हैं। जयपुर डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशक ए.के.गुप्ता ने कंप्यूटर का बटन दबाकर गुरुवार को परिणाम जारी किया।  बताया जा रहा है कि करीब पौने चार लाख अभ्यर्थियों को महीनों से नतीजों का इंतजार था। परीक्षार्थी निगम की वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन नम्बर एवं जन्म तिथि प्रविष्ट कर परीक्षा परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। 

JVVNL RESULTS OF HELPER II EXAMINATION

Cut Off Direct Link

2412 पदों पर भर्ती के लिए पिछले साल सितंबर में आवेदन लिए गए थे। इसके बाद ऑनलाइन लिखित परीक्षा 26 दिसम्बर 2018 से 3 जनवरी 2019 तक अलग अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। इस परीक्षा में करीब पौने चार लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। 

चयनित उम्मदवारों को 2 साल के लिए प्रोबेश्नर ट्रेनी के रूप में नियुक्त किया जाएगा। प्रोबेशन ट्रेनी के पद पर रहते हुए उन्हें निश्चित पारिश्रमिक 12,600 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। प्रोबेशन ट्रेनी पीरियड पूरा होने के बाद उन्हें लेवल-2 पे मेट्रिक्स के तहत 17,900 रुपये प्रति माह मिलेंगे। इसके अलावा अन्य भत्ता का लाभ भी दिया जाएगा।

JVVNL Helper 2 Result : यूं करें चेक
स्टेप 1 : आधिकारिक वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 : होम पेज पर दिए गए JVVNL Helper result 2019 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 : अब पृष्ठ पर दिए गए Results of Helper II examination index.html पर क्लिक करें।
स्टेप 4 : दिए गए JVVNL हेल्पर 2 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 5 : Results of Helper II पर क्लिक करें।
स्टेप 6 : रिजल्ट विंडो खुलने पर रजिस्ट्रेशन नंबर व जन्मतिथि डालकर लॉग इन करें। रिजल्ट सामने आ जाएगा।

Virtual Counsellor