JSSC JIIOCE-2022 : झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा 2022 आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी
JSSC - JIIOCE-2022 : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने औद्योगिक प्रशिक्षण पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा 2022 (JIIOCE-2022) के लिए ऑनलाइन आवेदन लास्ट डेट बढ़ा दी है। जेआईआईओसीई भर्ती परीक्षा में भाग ल

इस खबर को सुनें
JSSC - JIIOCE-2022 : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने औद्योगिक प्रशिक्षण पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा 2022 (JIIOCE-2022) के लिए ऑनलाइन आवेदन लास्ट डेट बढ़ा दी है। जेआईआईओसीई भर्ती परीक्षा में भाग लेने के इच्छुम अभ्यर्थी जेएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 2 दिसंबर 2022 तक बढ़ाई थी जिसे अब बढ़ाकर 19-12-2022 कर दिया गया है। वहीं ऑनलाइन शुल्क जमा कराने की लास्ट डेट 21 दिसंबर कर दी गई है।
जेएसएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रतियोगिता परीक्षा के लिए 18 अक्टूबर 2022 से 17 नवंबर 2022 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। आयेाग ने कहा है कि कुछ जरूरी कारणों के चलते प्रतियोगिता परीक्षा में आवेदन की तिथि को अब 19 दिसंबर 2022 तक बढ़ाया जा रहा है।
जेआईआईओसीई 2022 में आवेदन करने के बाद फोटो अपलोड करने व आवेदन का प्रिंअआउट लेने की अंतिम तिथि 23 दिसंबर 2022 है। वहीं ऑनलाइन आवेदन में संशोधन त्रुटि सुधाार/संशोधन विंडो 24 से 27 दिसंबर 2022 तक के लिए खोली जाएगी। जेएसएससी जेआईआईओसीई 2022 में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर लेटेस्ट अपडेट देख सकते हैं। आगे देखिए परीक्षा नोटिफिकेशन-