ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरJoSAA Counselling 2022: दूसरे राउंड का काउंसलिंग 28 सितंबर से होगी शुरू

JoSAA Counselling 2022: दूसरे राउंड का काउंसलिंग 28 सितंबर से होगी शुरू

JoSAA Counselling 2022:  जोसा (ज्वाइंट सीट अलोकेशन ऑथोरिटी) ने आईआईटी आईएसएम धनबाद समेत देश के सभी 23 आईआईटी के लिए फर्स्ट राउंड सीट अलॉटमेंट की सूची जारी कर दी है। अब 26 सितंबर यानी कल तक सभी स्टूडें

JoSAA Counselling 2022: दूसरे राउंड का काउंसलिंग 28 सितंबर से होगी शुरू
Anuradha Pandeyलाइव हिंदुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 26 Sep 2022 04:36 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

JoSAA Counselling 2022:  जोसा (ज्वाइंट सीट अलोकेशन ऑथोरिटी) ने आईआईटी आईएसएम धनबाद समेत देश के सभी 23 आईआईटी के लिए फर्स्ट राउंड सीट अलॉटमेंट की सूची जारी कर दी है। अब 26 सितंबर यानी कल तक सभी स्टूडेंट्स अपनी फीस भर सकते हैं और डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन व अन्य प्रक्रिया पूरी करवा सकते हैं। इसके बाद दूसरे राउंड में 28 सितंबर को सेकंड राउंड सीट अलॉटमेंट शुरू होगा। इसी तरह से छह राउंड में देश के सभी 23 आईआईटी की सभी सीटें भरी जाएंगी। 

आपको बता दें कि आईआईटी आईएसएम धनबाद में बीटेक, डुएल कोर्स समेत अन्य कोर्स में 1125 सीटें हैं। लड़कियों के लिए सुपर न्यूमरेरी कोटा के तहत 118 सीटें आरक्षित हैं। जोसा काउंसलिंग छह राउंड में आयोजित की जाएगी, उम्मीदवारों को फ्रीज, फ्लोट और स्लाइड विकल्प चुनकर आवंटन परिणाम की पुष्टि करनी होगी। राउंड 2 सीट आवंटन प्रक्रिया 28 सितंबर से 2 अक्टूबर, राउंड 3 3 से 7 अक्टूबर, राउंड 4 8 से 11 अक्टूबर, राउंड 5- 12 से 15 अक्टूबर, राउंड 6- 16 अक्टूबर से 17 तक होगी। अधिक जानकारी के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया के बारे में विवरण, उम्मीदवार जोसा की आधिकारिक वेबसाइट- josaa.nic.in पर जा सकते हैं।

सबसे अधिक कंप्यूटर साइंस में है सीट
आईआईटी आईएसएम धनबाद में सबसे अधिक कंप्यूटर साइंस में 139 सीटें हैं। केमिकल इंजीनियरिंग में 55, सिविल में 69, कंप्यूटर साइंस 139, इलेक्ट्रिकल में 123, इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशनल 124, इंजीनियरिंग फिजिक्स 31, इनवॉयरमेंटल इंजीनियरिंग 48, मैकेनिकल 131, माइनिंग 117, माइनिंग मशीनरी 56, पेट्रोलियम 90, मिनरल एंड मेटलर्जिकल 45, मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग 55, अप्लाइड जियोलॉजी 21, अप्लाइड जियोफिजिक्स 21 सीट निर्धारित हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें