JoSAA 5th Round Result: जोसा 5वें राउंड का रिजल्ट कुछ ही देर में, जाने एडमिशन से जुड़ी सभी जानकारी
JoSAA आज 5वें और आखिरी राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट रिलीज करेगा। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर जाना होगा। छात्रों को सीट आवंटित होने पर आंशिक एडमिशन फीस भी देनी

जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) जल्द ही 5वें राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट रिलीज कर सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि रिजल्ट शाम 5 बजे ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर जारी किया जाएगा। आपको बता दें कि सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड (CSAB) जेईई परीक्षा पास करने वाले छात्रों को विभिन्न टेक्निकल संस्थानों जैसे आईआईटी, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी(NIT), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी (IIEST) , इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) और अन्य सरकारी टेक्निकल संस्थानों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया का आयोजन कराता है।
5वें राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट रिलीज होने के बाद छात्रों को ऑनलाइन फीस भरनी होगी और मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा। पांचवें और अंतिम राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया 17 जुलाई से 22 जुलाई तक चलेगी। अगर विद्यार्थियों ने तय समय में डॉक्यूमेंट अपलोड नहीं किए, तो फीस भरने के बाद भी उनको दी गई सीट कैंसिल कर दी जाएगी।
JoSSA काउंसलिंग प्रक्रिय के जरिए जिन भी छात्रों को सीट आवंटित की गयी है, उन्हें 23 जुलाई से पहले आंशिक एडमिशन फीस (Partial Admission Fees) भरनी होगी, फिर चाहे उन्हें भी राउंड में सीट अलॉट की गई हो। अगर आप यह फीस 23 जुलाई से पहले नहीं जमा करते हो, तो आपको आवंटित की गयी सीट कैंसिल कर दी जाएगी। जनरल कैटेगरी के लिए आंशिक एडमिशन फीस 45 हजार रुपये है और एससी, एसटी, ओबीसी, EWS और PWD छात्रों के लिए यह फीस 20 हजार रुपये है। आपको बता दें कि नए सत्र की कक्षाएं 30 जुलाई से शुरू होंगी और कुछ आईआईटी में 1 अगस्त से शुरू होंगी।
JoSAA 5वें राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट कैसे चेक करें-
1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको 5वें राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. अब आप को मांगी गई जरूरी जानकारी को डालकर लॉग इन करना होगा।
4. अब आप की स्क्रीन पर JoSAA 5वें राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आ जाएगा।
5. अब आ अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स




