ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरJoSAA 2020 Counselling Dates : एनआईटी में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन 6 से

JoSAA 2020 Counselling Dates : एनआईटी में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन 6 से

जेईई एडवांस की परीक्षा समाप्ति के बाद अब छात्रों को मॉडल उत्तर का इंतजार है। मॉडल उत्तर के आधार पर कितने मार्क्स आएंगे। इसकी जानकारी छात्रों को लगभग हो जाती है। जेईई एडवांस का रिजल्ट पांच अक्टूबर को...

JoSAA 2020 Counselling Dates : एनआईटी में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन 6 से
वरीय संवाददाता,पटनाTue, 29 Sep 2020 08:19 AM
ऐप पर पढ़ें

जेईई एडवांस की परीक्षा समाप्ति के बाद अब छात्रों को मॉडल उत्तर का इंतजार है। मॉडल उत्तर के आधार पर कितने मार्क्स आएंगे। इसकी जानकारी छात्रों को लगभग हो जाती है। जेईई एडवांस का रिजल्ट पांच अक्टूबर को जाएगा। जेईई एडवांस में बेहतर स्कोर करने वाले छात्रों का नामांकन देश के 23 आईआईटी में होगा। वहीं जेईई वन व जेईई टू की अंकों के आधार 31 एनआईटी, 23 ट्रिपल आईटी सहित जीएफटीआई की 36,000 सीटों पर नामांकन के लिए ज्वाइंट सीट एलॉकेशन अथॉरिटी (जोसा) ने काउंसिलिंग का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 

नोटिफिकेशन के मुताबिक काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया छह अक्टूबर से शुरू हो जायेगी। एनआईटी, ट्रिपल आईटी, जीएफआईटी में जेईई मेन के स्कोर पर एडमिशन होगा। वहीं, आईआईटी में जेईई एडवांस के स्कोर पर एडमिशन होगा। एडमिशन के लिए काउंसिलिंग छह राउंड में होगी। 17 अक्टूबर से सात नवंबर के बीच सीट आवंटन की प्रक्रिया आयोजित की जायेगी। इससे पहले जेइइ एडवांस 27 सितंबर को आयोजित होगा। रिजल्ट छह अक्टूबर को जारी हो जाएगा। 

महत्वपूर्ण तिथियां 
-    रजिस्ट्रेशन : छह से 15 अक्टूबर
-    पहला मॉक सीट आवंटन: 11 को
-    दूसरा मॉक सीट आवंटन: 13 को
-    प्रथम सीट आवंटन : 17 अक्टूबर
-    ऑनलाइन रिपोर्टिंग व शुल्क भुगतान: 17 से 19 अक्टूबर
-    द्वितीय सीट आवंटन : 21 अक्टूबर
-    ऑनलाइन रिपोर्टिंग व शुल्क भुगतान : 22 से 23 अक्टूबर
-    तृतीय सीट आवंटन: 26 अक्टूबर
-    ऑनलाइन रिपोर्टिंग व शुल्क भुगतान : 27 से 28 अक्टूबर
-    चतुर्थ सीट आवंटन : 30 अक्टूबर
-    ऑनलाइन रिपोर्टिंग व शुल्क भुगतान : 31 से नौ नवंबर 
-    पांचवां सीट आवंटन : 3 नवंबर 
-    ऑनलाइन रिपोर्टिंग व शुल्क भुगतान : 4 नवंबर से 5 नवंबर 
-    छठा सीट आवंटन : सात नवंबर 
-    ऑनलाइन रिपोर्टिंग व शुल्क भुगतान : आठ नवंबर 

Virtual Counsellor